नेतृत्व जल्दी जारी करेगा प्रदेश में जिला व शहर अध्यक्ष पर नामों की सूची
सूची के ऐलान की अटकलें,डेढ़ माह से चल रहीं अटकलों पर लगेगा विराम
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। यूपी में संगठन में फेरबदल के बाद कांग्रेस की जिला व शहर अध्यक्ष के नामों पर कभी भी मुहर लग सकती है।इस बात की संभावना है कि नेतृत्व आज-कल में बहुप्रतीक्षित अध्यक्षों की सूची का ऐलान कर दें। इसके साथ ही पार्टी में एक बार फिर नए सिरे से चुनावी हलचल बढ़ जाएंगी।
चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस हाईकमान ने यूपी व पंजाब में संगठन में बदलाव कर चौंका दिया।कांग्रेस की बागडोर अब आराधना मोना मिश्रा संभालेंगी।हालांकि पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत खामियों का पता लगाने व सियासी चुनावी जमीन टटोलने के लिए अन्य राज्यों से वरिष्ठ नेताओं को बतौर पर्यवेक्षकों को भेजा।
मुरादाबाद आए छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद मोहन मरकाम 11 से 17 अगस्त तक रहे।पर्यवेक्षक ने पुराने सभी कार्यकर्ताओं से मिले और फीडबैक जाना।किसी न किसी वजह से अलग थलग या अस्वस्थता से घर बैठे पुराने नेताओं से संगठन व चुनाव पर वार्ता की। 17 अगस्त को अभियान के तहत अध्यक्ष पद दावेदारों के इंटरव्यू लिए। तभी से जिला व शहर अध्यक्ष के दावेदार सूची पर टकटकी लगाए हैं। यह सूची आज या कल, कभी भी जारी हो सकती है।
दरअसल सृजन अभियान के बाद अध्य्क्ष नाम की सूची पहले ही प्रदेश नेतृत्व को सौंपी गई थी।प्रदेश में बदलाव से सूची जारी नहीं हो पाई। प्रदेश में एमएलसी चुनाव में पर्यवेक्षक बने एक वरिष्ठ नेता का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्षों नामों का आज-कल में ऐलान हो सकता है।इससे बहुप्रतीक्षित सूची पर सस्पेंस भी खत्म होगा।
सूची में एक चौथाई अध्यक्ष पदों पर फेरबदल?
मुरादाबाद। कांग्रेस ने नए अध्यक्षों के नामों पर निर्णय से पहले विस चुनाव की संभावनाओं पर मंथन किया है।टिकट दावेदारी व अध्यक्ष की लाइन में लगे नेताओं के जिलों से मिले फीडबैक को भी पैमाना माना गया है।माना जा रहा है कि ज्यादातर पदों पर मौजूदा अध्यक्ष ही बनेंगे पर जहां अध्यक्ष की निष्क्रियता या मौजूदा अध्यक्षों में गुटबाजी का फीडबैक है,वहां बदलाव तय है।
