नगर निगम के वार्ड-69 से पार्षद रहे,इस बार पत्नी रुबी परवीन पार्षद चुनीं
देर रात जयंतीपुर में घटना से हड़कंप, कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम समेत अन्य नेताओं का तांता लगा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।नगर निगम में वार्ड-69 से पार्षद पति सद्दाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है पर मामला आपसी पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहा है।घटना की खबर तेजी से फैली।
घटना शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। घटना की खबर तेजी से फैली और हड़कंप मच गया। मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम समेत अन्य नेताओं का जमावड़ा लग गया।
शहर के जयंतीपुर क्षेत्र से सद्दाम इससे पूर्व हुए निगम के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने गए। मूल रुप से अमरोहा के रहने वाले सद्दाम का वार्ड इस बार पिछड़े वर्ग में आ गया। इस पर सद्दाम ने दूसरी पत्नी रुबी परवीन का चुनाव लड़ाया और जीत हासिल की।
लेकिन शुक्रवार रात जयंतीपुर में स्थित मियां कालोनी में सद्दाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं। देर रात की घटना से पूरे वार्ड व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पार्षद की मौत की खबर तेजी से फैली। घटना की खबर के बाद मौके पर आसपास व परिजन व अन्य नेताओं का पहुंचना शुरु हो गया। देर रात ही पूर्व मंत्री इकराम कुरैशी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम समेत अन्य नेता भी पहुंचे और घटना पर शोक जताया है।
घटना का कारण अभी साफ नहीं है।माना जा रहा है कि सद्दाम का अपनी पत्नी से विवाद था। पुलिस से भी शिकायतें की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ व मझोला पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। मामले में अभी पुलिस प्रारंभिक जानकारी जुटा रहीं हैं।
एक साल पहले कोर्ट से रद्द हुआ पार्षद का निर्वाचन
28 सितंबर,25 को कोर्ट ने सुनाया था फैसला
मुरादाबाद। नगर निगम के वार्ड -69 में पार्षद रुबी परवीन का अदालत ने गलत तथ्यों के आधार पर निर्वाचन को अवैध माना और पार्षद का निर्वाचन रद्द घोषित कर दिया।सद्दाम ने हाईकोर्ट की शरण ली। पार्षद सद्दाम ने इस बार 2023 के निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी की। पर निगम में हुए परिसीमन में वार्ड बीसी महिला की श्रेणी में आ गया। इस पर सद्दाम ने कांग्रेस से प्रत्याशी के तौर पर अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया।
लेकिन चुनाव के फैसले को वार्ड चुनाव में रनर अप रहीं अरशी ने एडीजे कोर्ट में याचिका दायर की। याचिकाकर्ता की शिकायत को सही ठहराते हुए एडीजे कोर्ट ने वार्ड-69 के निर्वाचन को जाति व गलत शपथ पत्र के आधार पर पार्षद रुबी का निर्वाचन को रद्द घोषित कर दिया।फैसले को सद्दाम ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में शरण लीं।
