बार एसोसिएशन सभागार में हुआ कार्यक्रम
जिला जज-कर्तव्य परायण व ईमानदारी से करें कार्य,सभी का नैतिक कर्तव्य
लारा कोर्ट के जिला न्यायाधीश,बार अध्यक्ष समेत अन्य वक्ता बोले
राज्य विधिक प्राधिकरण ने प्रभात फेरी निकाली, पाँक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को बार सभागार में कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके जीवन को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता और प्रधानमंत्री शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ।
विशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश लारा कोर्ट जैग़मउद्दीन ने कहा कि दोनों महापुरुषों को उनकी कथनी और करनी एक होने से हमेशा याद किया जाता है।हमें उनकी इसी बात का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम ने कहा कि यह दिन अपने आप में विशिष्ट है। विशिष्ट उनके व्यक्तित्व की वजह से है क्योंकि दो अक्टूबर को तो अनेकों लोगों ने जन्म लिया पर हम केवल महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहे हैं।कहा कि हम जो भी काम करें वह कर्तव्य परायणता व ईमानदारी से करें।
कार्यक्रम का आयोजन दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने की।बोले कि आज के दिन का महत्व इस लिए है कि आज दो महान सपूतों की जयंती है।कार्यक्रम का संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।
इस दौरान एडीजे कृष्ण कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह के अलावा महेश त्यागी, प्रभात गोयल, आदेश श्रीवास्तव, हाजी अमीरुल हसन जाफरी,आदित्य श्रीवास्तव,अभिषेक भटनागर,अंजार हुसैन, अजय बंसल,पुनीत चौहान,सचिन शर्मा,आवरण अग्रवाल,जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,रमा पांडे,अनिल गुप्ता,संजीव राघव,अतुल सोती, शाहिस्ता परवीन,अनामिका गुप्ता,हेमंत कौशिक,विशाल भारद्वाज नासिर हुसैन,नीरज कुमार आदि अधिवक्ता रहे।

बालक-बालिकाओं को पाँक्सो एक्ट के प्रति किया जागरुक
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर बालक-बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला न्यायालय,विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शुक्रवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर जिला न्यायाधीश,न्यायिक अधिकारियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने पॉक्सो एक्ट की जागरुकता के लिए प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता,जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पाल सिंह समेत न्यायिक कर्मचारी और अधिकारी रहे।
इस दौरान न्यायिक,शिक्षा विभाग अधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।इस दौरान विद्यालयों में पॉक्सो जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
