विधायक रामवीर सिंह ने दिया पत्रकारों के हित व मानदेय का भरोसा
रविवार को यंग जर्नलिस्ट अवार्ड समारोह में बेहतर कवरेज वाले पत्रकार हुए सम्मान
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह में विधायक, राज्यसभा सांसद वीर सिंह
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। कुंदरकी से भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को सुविधाओं व मांगों के लिए वह हमेशा संग खड़े हैं।कहा कि पत्रकारों की मांगों का मुद्दा विधानसभा में उठेगा। उन्हें मानदेय व सुविधा मिले।इसके लिए सरकार से मांग भी रखेंगे।
रविवार को भाजपा विधायक यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यक्रम में बोल रहे थे।संभल रोड पर ख्वाजा नगर में कवरेज व सक्रिय पत्रकारों को यंग जर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित भी किया।समारोह में पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह भी शामिल हुए।

यूनियन के मंडलीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बोलते विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों की संस्था आजादी से पहले से स्थापित है।भाजपा के विकसित भारत में यूनियन ने कदम बढ़ाए है।
समारोह में पत्रकारों की समस्या व सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने उनके हित व सुविधा से जुड़े बिन्दुओं को विस में उठाने को कहा।
कहा कि सत्र के दौरान वह पत्रकारों की मांगों को उठाएंगे। 82 साल पुरानी यूनियन की मानदेय व अन्यै हितों का लाभ मिले, इसका विधायक ने आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रमजीवी पत्रकारों को वेतन, पेंशन व स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ मिलना चाहिए।

पत्रकार हितों के संग वह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। न्यू सैनिक-लॉ कॉलेज के निदेशक नफ़ीसुल हसन फौजी ने कहा कि यूनियन जिस तरह से एकजुटता से समाजिक कार्य कर रही है।उससे दबे कुचले लोगों की आवाज बुलंद होगी।

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मंडल अध्यक्ष मो. जान तुर्की ने यूनियन के संकल्पों की विस्तार से जानकारी दी।बताया कि यूनियन देश में 82 साल से पत्रकार हितों में जुटी है।और भविष्य में भी काम करती रहेगी।मंडल अध्यक्ष ने पत्रकारों के हितों के लिए साथ खड़ा रहने व आवाज को बुलंद करने का संकल्प दोहराया।

समारोह में मुर्तुजा इकबाल,परवेज खान, नासिर पाशा एडवोकेट, उमेश लव,प्रमोद पथिक,नईम चौधरी,रविंद्र कुमार गुप्ता,मो. रूशान तुर्की,भूरे अली, मोहसिन सिद्दीकी,नाजिम मंसूरी, मो.दानिश,अब्दुल रहीम, शहजाद अनवर शम्सी, डॉ. फसीउर्रहमन बेग, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद जफर,मोहम्मद नासिर तुर्की,जाकिर अली बेग, मोअज्जून अली, जाकिर हुसैन, मोहम्मद सुहैल,नकी अहमद, नफीस अहमद,आसिफ वारसी, मोहम्मद शाज़ेब अंसारी,प्रशांत कुमार शर्मा,आसिफ चौधरी,नजाकत अली,फैजान अली, फिरासत चौधरी,रेहान अंसारी,अयूब खान,मोहम्मद कैफ, बीपी उपाध्याय, रिजवान अली,राजेश भाटिया,शान ए आलम, वसीम खान,वसीम अकरम, मोहम्मद शाहिद, नरेश, अमरदीप, मोहम्मद अजहर,गुलाम मुस्तफा, कामरान अली,मोहम्मद वाजिद, पाशा असलम अंसारी,शाहरुख आलम,राजपाल सिंह,मोहित कुमार पप्पू,चौधरी मोहम्मद अरशद आदि समेत रहे। संचालन तमीम अहमद ने किया।
