जिलाध्यक्ष के आवास पर पुलिस का डेरा डाला,अन्य नेताओं पर नजर
राहुल-प्रियंका के हिरासत में घंटों बाद बढ़ी सियासी हलचल,देर रात हटीं पुलिस
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।दिल्ली में सांसद राहुल- प्रियंका समेत अन्य नेताओं को पुलिस के हिरासत में लिए जाने से मंगलवार को सियासी माहौल गरमा गया।दिल्ली कूच की संभावना को देख पुलिस भी एक्टिव हो गई।
देर शाम जिले के पार्टी के प्रमुख नेताओं की निगेहबानी शुरु हो गई।देर शाम ही पुलिस ने जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के आवास पर डेरा डाल दिया।हालांकि दिल्ली में कांग्रेसियों की रिहाई के बाद आधी रात में यहां भी पुलिस को हटा लिया गया।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सद से चुनाव आयोग तक सेव डेमोक्रेसी मार्च का आह्वान किया गया। कांग्रेस, सपा व अन्य दलों ने मार्च के लिए आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों को अंदर तक नहीं जाने दिया।इस बीच राहुल-प्रियंका, अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।राहुल- प्रियका को हिरासत में लेने के बाद मुरादाबाद में दिल्ली कूच की भनक पर पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए और जिले के नेताओं की निगरानी बढ़ गई।
रात में ही जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के आवास पर पुलिस ने डेरा डाल दिया।उनके आवास पर पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई हालांकि दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं को रिहा करने के बाद देर रात यहां भी पुलिस हटा ली गई।
