दिल्ली रोड से रिंग रोड तक नई कनेक्टिविटी
गोविंदपुरम में इंडोर स्टेडियम बनेगा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद विकास प्राधिकरण(एमडीए)की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के पास नई टाउनशिप बनाने,दिल्ली रोड से रिंग रोड तक नई कनेक्टिविटी समेत तमाम प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
दिल्ली रोड पर एमडीए बोर्ड की बैठक में कमिश्नर संगीता सिंह की अध्यक्षता में हुई।इस दौरान रिंग रोड कनेक्टिविटी,गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के पास आवासीय कालोनी बनाने के अलावा सड़क,पुल निर्माण समेत अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
गुरु जंभेश्वर विवि के पास 100 हेक्टेयर में नई टाउनशिप बनेगी।दिल्ली रोड से रिंग रोड तक नई कनेक्टिविटी का प्रस्ताव पारित हुआ है।दिल्ली रोड को नया मुरादाबाद योजना से होते हुए गागन नदी पर पुल के जरिए सिकंदरपुर होकर रिंग रोड से जोड़ने के लिए 60 मीटर चौड़ा और करीब पांच किलोमीटर लंबा नया मार्ग प्रस्तावित किया गया है।
रोड के विकसित होने से दिल्ली रोड,नया मुरादाबाद और रिंग रोड के बीच आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।बोर्ड बैठक में खुशहालपुर से 60 मीटर रोड तक 36 में सब मार्ग के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। सड़कों के विकास से नए आवासीय क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही भविष्य में विकसित होने वाली कॉलोनियों को भी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

गोविंदपुरम फेज-2 के विस्तार का ले-आउट पास–
बैठक में गोविंदपुरम फेज-2 की विकास योजना का प्रस्ताव भी पास किया गया। क्षेत्र में आवासीय विस्तार के साथ जरूरी आधारभूत सुविधाओं और संपर्क मार्गों को विकसित करने से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। फेज-2 के विस्तार से गोविंदपुरम क्षेत्र में आने वाले समय में आवासीय और अन्य सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
इसके अलावा गोविंदपुरम में इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।प्राधिकरण ने खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी बोर्ड बैठक में फैसला हुआ। 32 सौ वर्ग मीटर में इनडोर स्टेडियम बनाए जाने का भी प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।स्टेडियम गोविंदपुरम में विकसित होगा। स्टेडियम में खिलाड़ी व युवाओं को विभिन्न खेलों के अभ्यास व प्रतियोगिताओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। बैठक में शहर के मौजूदा आवासीय क्षेत्रों पर बढ़ते दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नए क्षेत्रों में नियोजित विकास को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
बोर्ड बैठक में डीएम अनुनय झा, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह,नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक,अमरोहा डीएम के प्रतिनिधि, एमडीए बोर्ड सदस्य राज कालरा, प्राधिकरण व संबंधित विभागों के अधिकारी रहे।
