पांच डाक्टरों की टीम ने अभियान के बाद की कार्रवाई
सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को चलाया अभियान
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया गया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों एवं क्लीनिकों के विरुद्ध कार्रवाई की।पांच डाक्टरों की टीम ने अभियान के बाद 12 अस्पताल व क्लीनिकों के विरुद्ध की कार्रवाई की ओर प्रतिष्ठान सील किए।
डीएम अनुनय झा ने जिले में अवैध रुप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के निर्देश के बाद पांच डाक्टरों की टीम ने अभियान चलाया।जांच टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर छापेमारी की।अभियान में 12 अस्पतालों व क्लीनिकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।इस दौरान कई अवैध प्रतिष्ठानों को मौके पर सील किया गया और संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. विकास कुमार सिंह द्वारा किए गए निरीक्षण में ऊमरी कलां चौराहा स्थित तोतन कुमार महाजन क्लीनिक अवैध रूप से संचालित मिला।क्लीनिक को मौके पर सील किया गया।इसी तरह छजलैट तिराहे पर सैफी डेंटल केयर सेंटर,कांठ रोड पर भीकनपुर में एमएस पैथोलॉजी लैब,उमरी चौराहा पर मेरठ हेल्थ केयर सेंटर को भी अवैध संचालन पर सील कर दिया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आर.के. शर्मा ने कांठ स्थित न्यू केजीएन हॉस्पिटल सत्यापन किया।ऑपरेशन थिएटर (ओटी) संचालन के निर्धारित मानकों के अनुरुप नहीं था।ओटी को सील करते हुए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया गया।
वहीं कांठ के ग्राम मुख्त्यारपुर नवादा स्थित अमजद क्लीनिक भी अवैध रूप से संचालित मानते हुए सील कर संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के आदेश दिए गए है।डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ सिंह,डॉ.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव व बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में विभिन्न अस्पताल, क्लीनिक के मुआयने के बाद कार्रवाई करते हुए सील किया गया।
सीएमओ डॉ.कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित चिकित्सालय,क्लीनिक एवं अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।आने वाले दिनों में भी सघन निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी।मानकों का पालन न करने व अवैध वैध पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
