भूड़े के चौराहे से शहर कैंप कार्यालय से चौमुखापुल तक निकाला मार्च
केन्द्र सरकार की नीतियों व संवैधानिक के कथित दुरुपयोग का विरोध
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।गुरुवार को जिला व शहर संगठनों से जुड़े कांग्रेसियों ने शहर में पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।कांग्रेसियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।कांग्रेसियों ने घटना को लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया।
कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्र सरकार की नीतियों व संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग के विरोध में मार्च निकाला।कांग्रेसियों ने भूड़े के चौराहे में शहर कांग्रेस कमेटी के शिविर कार्यालय से शुरू होकर चौमुखापुल में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर समाप्ते हुआ।
शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम कुरैशी ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन सांसदों व कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग के दौरान रोका गया। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर जाते नेताओं के पुलिस लाठीचार्ज घटना को लोकतंत्र के इतिहास का काला दिवस बताया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि देश की निष्पक्ष जांच-एजेंसियों को सत्ता के औजार के रूप में प्रयोग किए जाने का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है।उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता व लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा पर जोर दिया।
प्रदर्शन में इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद,असद मौलाई, नज़ाकत ठेकेदार,मुशाहिद चौधरी,बब्बन खां,मो.अब्बास, अनुभव मेहरोत्रा,पार्षद कमर सलीम,मोअज्जम अली, नसीमुद्दीन कातिब के अलावा अफजल साबरी,महफूज अली,अफसर खां, रिजवान रईस समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
