पुलिस व राजस्व विभाग 0.0500 हेक्टेयर जमीन हुईं कब्जा मुक्त
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। सरकारी व सार्वजनिक उपयोग की जमीन को अतिक्रमण कराने के अभियान में जिला प्रशासन को सफलता मिली है।राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में तालाब की सुरक्षित जमीन को कब्जा मुक्त किया गया।
जिला प्रशासन के सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया।राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई करते हुए रतनपुर कलां में तालाब की सुरक्षित जमीन पर से अवैध कब्जे से मुक्त किया गया।प्रशासन ने 0.0500 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई है।सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया।
बिलारी के एसडीएम प्रिंस वर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग ने प्रभावी कार्रवाई की। गांव रतनपुर कलां में तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाकर लगभग 0.0500 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई। एसडीएम ने बताया कि रतनपुर कलां के गाटा संख्या 852क, रकबा 0.7890 हेक्टेयर भूमि का राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है।
उनका कहना है कि यह भूमि सुरक्षित श्रेणी में होने से इसपर किसी भी व्यक्ति को भूमिधरी अधिकार नहीं मिल सकता।
जांच के दौरान पाया कि गांव रतनपुर कलां निवासी धर्मेन्द्र,मुकेश एवं नरेन्द्र ने तालाब भूमि पर अवैध कब्जा किया था। इसके चलते राजस्व ने पाकबड़ा की पुलिस बल के संग मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया और भूमि को कब्जा मुक्त कर भूमि बहाल कराई।
