प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर रेलवे ने उठाया बड़ा कदम,आनन-फानन में ट्रेनें रोकीं
नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ट्रेनों पर असर
रलखनऊ,एसी एक्सप्रेस, कासगंज इंटरसिटी,बरेली-दिल्ली, मुरादाबाद- दिल्ली व बुलंदशहर-तिलक ब्रिज कई पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है।रेलवे ने दिल्ली प्रदर्शन को देखते हुए सत्रह ट्रेनों को रद्द किया गया है।
शनिवार को प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली चलने व पहुंचने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें कासगंज इंटरसिटी,एसी एक्सप्रेस,लखनऊ मेल समेत कई प्रमुख ट्रेनें है।नई दिल्ली से लखनऊ,देहरादून और कासगंज से चलने वाली ट्रेनों के अलावा हरिद्वार, बुलंदशहर के अलावा ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।
जानकारी के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने एहतियाती कदम उठाए हैं।इससे पहले के प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर जाम के कारण यात्रियों की ट्रेनें छूटने की सूचनाएं सामने आईं थीं।इन हालातों से बचने के लिए रेलवे में एहतियाती कदम उठाए हैं।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार प्रदर्शन को देखते हुए पहले से यात्री सुविधा को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। खासकर नई दिल्ली से संचालित मुरादाबाद रूट की छह ट्रेनें कल रद्द रहेगी।
रेलवे के अनुसार दिल्ली सेंट्रल में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवायजरी के कारण मंडल में छह ट्रेनों को रद्द किया गया है।
ट्रेनों पर एक नजर —
10 अक्टूबर को देहरादून से नई दिल्ली ट्रेन 12056-55 रद्द रहेगी। 9 अक्टूबर को लखनऊ -नई दिल्ली 12229 व 10 को 12230 नहीं चलेगी ऋ इसी तरह 9 अक्टूबर को लखनऊ से नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस 12429 व नई दिल्ली से लखनऊ 12430 एसी एक्सप्रेस ट्रेन और 10 अक्टूबर को कासगंज-नई दिल्ली 15303-04, हरिद्वार -दिल्ली 14305-060 व 14303-04 ट्रेनें रद्द रहेगी।
बरेली-दिल्ली -54075-76,मुरादाबाद-दिल्ली 54307-08 व बुलंदशहर-तिलक ब्रिज 64567-68 पैसेंजर ट्रेऩों को भी ट्रैफिक एडवायजरी के चलते रद्द किया गया है।
