मंडल में दिल्ली की 18 ट्रेनें रद्द,हाईवे से रेलवे स्टेशन पर पुलिस अलर्ट
कांग्रेस व सपा जिलाध्यक्ष ने लोकतंत्र की हत्या बताया
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट का असर सर्वाधिक असर पड़ा है।रेल मंडल व मुरादाबाद से गुजरने वाली वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल,एसी एक्स्प्रेस समेत 18 ट्रेनों को शनिवार 10 अक्तूबर को संचालन पर रोक लगाई गई है। जबकि इससे अलग जिले में सपा व कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया है।कांग्रेस व सपा जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।प्रदर्शन से जाम के हालातों को देखते हुए रेलवे ने शनिवार को दिल्लीे की ट्रेनों के संचालन पर पाबंदी लगाई है। इनमें लखनऊ मेल,एसी एक्सप्रेस, देहरादून शताब्दी, कासगंज इंटरसिटी के अलावा दिल्ली-बरेली, मुरादाबाद-दिल्ली,बुलंदशहर-तिलक ब्रिज समेत 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव,सपा नेता अजय सैनी सीए, बसपा जिला उपाध्यक्ष समेत अन्य नेता नजरबंद हुए है।नेताओं ने इसकी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
