बचा हादसा,
मुरादाबाद में दिन 12.45 बजे की घटना, स्टेशन से अन्य विभाग सक्रिय
टैंकर के ढक्कन के किनारे लगीं आग आग पर तत्काल काबू पाया
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।रविवार को डीजल से भरी टैंकर पर चढ़ा विकलांग युवक ओएचई के तारों से आग की चपेट में आ गया।आग से निकलीं स्पार्किंग ने वैगन के ढक्कन के किनारे आग लग गई। यह देख आनन-फानन में ओएचई लाइन को बंद कराया गया। तत्काल कार्रवाई से आग को फैलने से रोक दिया गया।जबकि बुरी तरह से झुलसे युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
भूल साइडिंग से डाउन साइड डीजल लेकर आ रही डीजल भरीं ट्रेन का एक वैगन आग की चपेट में आ गया।यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर गुड्स की मेन लाइन पर थीं।

बताते है कि जीआरपी थाने से आगे डीजल ट्रेन के इंजन से 13 वें वैगन पर एक विकलांग युवक ऊपर चढ़ा। बताते है कि युवक जैसे ही ओएचई तारों से संपर्क में आया,आग लग गई।यह आग वैगन के ढक्कन पर पड़े तेल में भी लग गई। इससे वैगन के ऊपर आग फैल गई। इससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई।
आनन फानन में स्टेशन स्टाफ और अन्य विभागों ने ओएचई को बंद कराया और फायर ब्रिगेड को फोन किया।ओएचई के बंद होने से ट्रेन संचालन भी कुछ देर के लिए थम गया।इस दौरान एंबुलेंस से झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।अभी उसका नाम पता नहीं चल सका।

आग पर काबू न पाते तो होती अनहोनी
स्टेशन पर डीजल टैंकर में आग से वहां मौजूद सभी की सांसें भी थम गई। दरअसल तारों से झुलसे युवक टैंकर के ऊपर ढक्कन पर तेल होने से झुलसे युवक के संपर्क में आ गया और आग लग गई।यह देख स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गई।आग देख रेलवे अधिकारियों ने तत्काल तेजी दिखाई।और आग पर काबू पा लिया गया।

इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक महेन्द्र कुमार,डिप्टी एसएस कुंवर सिंह नौटियाल, सीएमआई गौरव श्रोत्रिए,सी एंड डब्ल्यू के ब्रजेश कुमार,आरपीएफ निरीक्षक समेत स्टाफ के तत्काल पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया।
