श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा एक-एक फेरे
विशेष ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल कोच
राजेश भाटिया।हिन्द न्यूज लाइव।मुरादाबाद।
आने वाली सोमवती अमावस्या के अवसर पर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। हरिद्वार से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन एक ट्रिप की होगी।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इस बार सोमवती अमावस्या के मौके पर विशेष ट्रेन संचालन होगा। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 14 जून विशेष ट्रेन 04606 रवाना होगी।कटड़ा से रविवार शाम 6.15 बजे ट्रेन चलेगी। शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट,जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की होकर हरिद्वार जाएगी।
जबकि वापसी में हरिद्वार से सोमवार शाम 5.20 बजे हरिद्वार से चलेगी। इसी रूट से होते हुए ट्रेन अगले दिन मंगलवार की सुबह सात बजे श्री माता वैष्णो कटड़ा पहुंचेगी।
रेल मुख्यालय ने हरिद्वार-कटड़ा के बीच कनेक्टिविटी के लिए विशेष ट्रेन चला रहा है।
