संगठन ने दीपावली पर्व पर दीं शुभकामनाएं
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।छोटी दीपावली के अवसर पर शिवसेना ने पर्व जिला अस्पताल में रोगियों के साथ मनाया। संगठन नेताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले व फल बांटे।और दीवाली की शुभकामनाएं दी।
शनिवार को शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व अन्य पदाधिकारी के साथ जिला अस्पताल में शाम पहुंचे।शिव सैनिकों ने भर्ती रोगियों के साथ मुलाकात की और फलों का विवरण किया।इस मौके पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जिला अस्पताल में मोमबत्ती जलाकर दीपावली का महापर्व मनाया।
जिला प्रमुख ने कहा कि शिवसेना पूरे जिले में गरीब कमजोर व असहाय लोगों के साथ दीपावली का पर्व मनाएगी।शिवसेना के पदाधिकारी मलिन बस्ती व कमजोर गरीब लोगों को मिठाई व पटाखा वितरण का कार्यक्रम करेंगे।शिवसेना जिला प्रमुख ने युवा शिवसेना विद्यार्थी विद्यार्थी सेना,भवानी सेना के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।
इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, मुदित उपाध्याय, कमल सिंह राव, शिबू पांडे,आकाश सिंह,मयंक सैनी,अरुण ठाकुर,उमेश ठाकुर, बादाम सिंह,अंकुर टंडन, अनुज सिंह,सरदार इंद्रजीत सिंह,कैलाश, सुरेश सैनी, विशाल सैनी, तिलक राज शर्मा समेतशिव सैनिकों ने बधाई देते हुए दीपावली पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
