आनंद विहार से मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस की घटना
मुरादाबाद स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।ट्रेनों में दीपावली के बाद छठ पर्व की भीड़ शुरू हो गई है। बिहार में अपने घर पहुंचने के लिए यात्री तमाम उपाय कर रहे हैं।
सोमवार को मुजफ्फरपुर जा रही पेंट्रीकार से सवार अनाधिकृत यात्रियों को पकड़ा गया। मुरादाबाद स्टेशन पर चेकिंग और रेलवे पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए सभी यात्रियों को उतार लिया। रेलवे ने सभी यात्रियों से जुर्माना वसूला गया है।
छठ पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों का रश शुरू हो गया है। यात्री पैक चल रही ट्रेनों में सीट न मिलने पर जैसे तैसे जुगाड़ कर रहें हैं। ट्रेन में पेंट्रीकार संचालक इस मौके का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे।

सोमवार को आनंद विहार से चलीं मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस12558 की पेंट्रीकार में अवैध यात्री भी सवार हो गए।पेंट्रीकार में अवैध यात्रियों की सूचना मिलने पर रेल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया।मुरादाबाद में ट्रेन पहुंचने पर चेकिंग व जीआरपी- आरपीएफ स्टाफ ने पेंट्रीकार पर पहुंच गई। चेकिंग स्टाफ ने पेंट्रीकार में चढ़े सभी यात्रियों को उतार दिया।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार यात्रियों से अवैध यात्रा पर जुर्माना वसूला गया।संयुक्त चेकिंग अभियान में बेटिकट यात्रियों से 16,550 रुपए जुर्माना वसूला गया।
