सपा से सीटों पर तालमेल न होने से भी तैयारी पर लगीं जंग
टिकट धुरंधरों में भी असमंजस,चार महीने बाद जिला शहर अध्यक्ष की सूची पर मंथन
कांग्रेस का यूपी मिशन 2027—
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। यूपी में मिशन-2027 के लिए अर्से पहले ही जमीन पुख्ता करने में लगीं कांग्रेस शुरुआती मोर्चे पर बिखरतीं नजर आ रही है। कांग्रेस-सपा में सीटों के तालमेल को अंतिम रूप न मिलना भी सियासी धुरंधरों की उलझन बढ़ा रहा है। वहीं पार्टी में संगठन के पुनर्गठन का पेंच फंसने से चुनावी तैयारियां जंग खाने लगीं है।
सूबे में विस चुनाव में सियासी जड़ें मजबूत करने के लिए महीनों पहले कवायद शुरू हो गई। प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के अलावा संगठन में सचिवों की नई तैनाती की गई।यूपी को विभिन्न जोन में बांटते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी नए सह प्रभारी व सचिव संजीव आर्य को दीं गई।
इसी के साथ जिला व शहर स्तर पर निष्क्रिय संगठन को गति देने की जोरदार पहल की गई।10-17 अगस्त के बीच मुरादाबाद में वरिष्ठ नेता और पर्यवेक्षक मोहन मरकाम ने पार्टी की जमीनी पड़ताल की। पड़ाव के अंतिम दिन 17 अगस्त को जिला व शहर अध्यक्ष के दावेदारों के इंटरव्यू लिए। संभावना थीं कि सितंबर के दूसरे हफ्ते में जिला व शहर अध्यक्षों में फेरबदल हो जाएगा। अभी आज कल में अध्यक्षों की सूची जारी होने की कयास भर ही लग रहे है।
चार महीने,संगठन पुनर्गठन का जस का तस
पार्टी में लंबी चुप्पी—
अगस्त में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के इंटरव्यू हुए। तभी से संगठन के पुनर्गठन पर दावेदारों और कार्यकर्ताओं की नजर है।पुनर्गठन पर फैसला न होने से पार्टी की चुनावी तैयारी थम गई है। मुरादाबाद समेत मंडल के सभी पांचों जिलों में इसका असर चुनावी गतिविधियों पर भी पड़ा है।जिले के अलावा शहर अध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं ने प्रस्ताव पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक मोहन मरकाम को सौंपे थे।
सीटों की गांठ,बढ़ी टिकट दावेदारों की उलझन
यूपी में अगला विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन है।पर अभी सीटों के तालमेल को अंतिम रूप मिलना बाकी है। दरअसल सीटों पर फैसला न होने से टिकट दावेदारों में असमंजस में है।सपा हो या कांग्रेस। दोनों दलों के नेता टिकट की उम्मीदवारी के अलावा अपनी अपनी सीटों को लेकर भी फिक्रमंद हैं।
सपा की सिटिंग सीटें,कांग्रेस का मजबूती से दावा
मंडल में मुरादाबाद,रामपुर समेत कई विस सीटों पर सपा का कब्जा है।हालांकि शहर विधानसभा सीट पर सपा कड़े मुकाबले में कम वोटों से हार गई थीं।
इसी तरह रामपुर, बिजनौर समेत अन्य आधा दर्जन सीटें ऐसी हैं कि जहां भाजपा व सपा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। पर सपा प्रत्याशी कम वोटों के अंतर से चुनाव गए।अब कांग्रेस की ऐसी कम मार्जन वालीं सीटों पर नजर है। कोशिश है कि गठबंधन से तालमेल के चलते सीटें कांग्रेस के पाले में आएं।-
–वर्जन।::विस चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व लगातार सक्रिय हैं। वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम भी लगे हुए हैं। संगठन व चुनाव तैयारियों को लेकर शुक्रवार पार्टी नेतृत्व ने लखनऊ में बैठक भी बुलाई गई है। —जुनैद इकराम शहर अध्यक्ष कांग्रेस
-प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। संगठन के अलावा सीटों के तालमेल पर मंथन चल रहा है। गठबंधन में बंटवारे से ज्यादा सीटें जीतने पर दोनों दलों में जोर है।—फूल कुंवर पूर्व विधायक व एआईसीसी सदस्य।
