यातायात माह:
ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता व प्रवर्तन अभियान
यातायात नियमों के उल्लंघन में 650 चालकों के खिलाफ कार्रवाई
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। यातायात माह में सड़क दुघर्टना में कमी व सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।विभाग ने जागरूकता के साथ नियमों के उल्लंघन में करीब 890 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना डीएल,वैध बीमा व प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के 243 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सड़क दुघर्टनाओं पर नियंत्रण के लिए शासन के निर्देश के बाद यातायात माह चलाया जा रहा है। यातायात विभाग ने सड़क सुरक्षा व नियमों के प्रति जागरूकता और दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जा रही है।
विभाग के अनुसार मंगलवार को बिना वैध डीएल के 89,बीमा में 49 व प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र में 105 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा नियमों के अन्य उल्लंघन में 650 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जबकि पीतल नगरी डिपो पर बस चालक व परिचालकों व अन्य लोगों समेत सवा तीन सौ लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इसके अलावा मेलों और बाजारों में यातायात नियमों के प्रति प्रचार प्रसार व जन- जागरुकता चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।आम नागरिकों को वाहन का नियमित रखरखाव और वाहन चालकों को हाई व लो बीम के प्रयोग की जानकारी दी गई।
