प्लेटफार्म पर भीड़ प्रबंधन,टिकटिंग, मेडिकल और सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस
मंडल में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें-96
पासिंग ट्रेन-84 ओरिजिनेटिंग ट्रेनें-12
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।
मुरादाबाद।

रेलवे ने भाई दूज व छठ पूजा पर मुरादाबाद मंडल में किए विशेष प्रबंध किए गए हैं। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ व आवागमन को ध्यान में रखते हुए डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देशन में रेल प्रशासन ने यात्री सुविधा और सुरक्षा संबंधी प्रबंध किए।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि टिकट व यात्री सुविधा को देखते हुए मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों की व्यवस्था की गई है।टिकट वितरण के लिए अतिरिक्त बुकिंग कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
ATVM मशीनें, MUTS (Mobile Unreserved Ticketing System) के जरिए स्टेशन परिसर में ही अनरिजर्व टिकट उपलब्ध के लिए बुकिंग कर्मियों की तैनाती की गई है।इसके अलावा रेल संबंधी सहायता प्रदान को RailOne ऐप की जानकारी और एप संचालन में मदद के लिए सभी स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाईं गई है।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सुरक्षा व सुविधा के लिए रस्से से बैरिकेडिंग की गई है।यात्रियों को चिकित्सकीय सहायता के लिए स्टेशनों पर मेडिकल सहायता बूथ बनाए गए हैं।मेडिकल टीम भी सतर्क की गई है।यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF),डॉग स्क्वाड,जीआरपी (GRP) एवं टिकट चेकिंग स्टाफ को तैनात किया गया है।
चौबीस घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में वाँर रूम किया गया है।इसके अलावा स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जा सकेगी।
