पंचायती राज के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
कार्यों में लापरवाही पर डीएम अनुनय झा सख्त
प्रेरणा कैंटीन शुरू कराने के निर्देश
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।डीएम अनुनय झा ने पंचायती राज विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर सख्ती दिखाई है।गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता,पारदर्शिता व समयबद्ध से समझौता नहीं होगा।बैठक में जिले के सभी विकास खंडों में दो दो डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय हुआ।
डीएम ने सभी ब्लॉकों में दो-दो डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश देते हुए लाइब्रेरी के संचालन के लिए सामान्य एवं सरल नियम हो। बच्चों को 10 रुपये प्रतिमाह शुल्क पर 48 घंटे के लिए पुस्तक घर ले जाने की सुविधा होगी।इसके लिए 50 रुपए डिपॉजिट फीस निर्धारित की जाएं।डीएम ने एडीओ पंचायतों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत सहायकों को नोटिस—
पंचायत सहायकों की उपस्थिति रैंकिंग रिपोर्ट की समीक्षा की गई।डीएम ने पंचायत सहायकों की उपस्थिति एवं उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की स्थिति शून्य होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर,शौचालयों का होगा सत्यापन—
स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम ने स्वच्छ शौचालयों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा। निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर निर्धारित अनुपात से अधिक शौचालय निर्मित पाए जाते हैं। उनका स्थलीय सत्यापन कराया जाए।
इसके अलावा जिले में मुख्य मार्गों पर सामुदायिक शौचालयों की संख्या एवं स्थिति की जानकारी पाने के लिए सर्वे रिपोर्ट पेश करने को कहा।वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिन ग्राम पंचायतों की आबादी 10 हजार से अधिक थी।उनमें रोजाना डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रेरणा कैंटीन शुरू होगी—
स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रगति की समीक्षा करते हुए बिलारी, कांठ व ठाकुरद्वारा तहसीलों में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ कराने को कहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान बैठक में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम (वित्त) ममता मालवीय,डीसी मनरेगा, डीपीआरओ,एडीओ पंचायत, बीडीओ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी रहे।
