मुरादाबाद बार एसोसिएशन और बेंच ने दीं भावभीनी श्रद्धांजलि
1961 से 2026 तक की न्याय की सेवा, परिवार में चौथी पीढ़ी के अधिवक्ता
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।गुरुवार को मुरादाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार गुप्ता को बार एसोसिएशन और बेंच ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब 65 वर्षों तक न्याय के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले करके गुप्ता को न्याय भवन में फुल कोर्ट रिफरेंस में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने याद किया।उनकी ईमानदारी, विधि के प्रति निष्ठा और न्याय दिलाने के समर्पण को प्रेरणा स्रोत माना गया।
वकालत में चार पीढ़ियों की पहचान—-

-85 साल 11 माह के वरिष्ठ अधिवक्ता आरके गुप्ता का परिवार चार पीढ़ियों से विधि व्यवसाय से जुड़ा था।दादा शिवचरन लाल, पिता श्याम चरण गुप्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में गिने जाते।अब उनकी अगली पीढ़ी के तौर पर बेटे मनोज कुमार गोयल भी उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर विधि व्यवसाय की पीढ़ी को आगे बढ़ा रहे हैं।
12 नवंबर, 26 को वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र कुमार गुप्ता (आर.के. गुप्ता) की बार और बेंच द्वारा फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन न्याय भवन में किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह एवं दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने की। संचालन संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल ने किया।
मुवक्किल के पास फीस न होने पर भी अदालत में करते पैरवी —
-वरिष्ठ अधिवक्ता वकालत के दौरान प्रथमा बैंक, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास,केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के पैनल अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दी। अपने पूरे जीवन काल में पूर्ण निष्ठा ईमानदारी, समर्पण व कर्तव्य पराणता के साथ विधि व्यवसाय के उच्च आदर्शो को स्थापित किया।श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गुप्ता ने उनके साथ स्मरणों को साझा किया। बताया कि वह अपने जीवन में हमेशा विधि को प्रमुखता देते थे और सभी को न्याय दिलाने में विश्वास रखते थे। कभी किसी मुवक्किल के पास पैसे नहीं हुए तो उन्होंने उसका काम नहीं रोका।जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पाल सिंह ने आरके गुप्ता को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने कहा कि उनके जैसे सरल स्वभाव के अधिवक्ता का जाना बार के एक मजबूत स्तंभ के गिरने के जैसा है उनके जाने से बार में शून्य आया है। उसे भरा जाना सरल नहीं होगा।
जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने अधिवक्ता आरके गुप्ता को बार और बेंच के संयुक्त परिवार की और से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीनियर अधिवक्ता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। एक सीनियर अधिवक्ता का जाना बार और बेंच दोनों के लिए ही एक बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर एडीजे अनिल कुमार चतुर्थ, राकेश कुमार गौतम अरुण कुमार,जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, समस्त न्यायिक अधिकारी गण एवं एल्डर कमेटी सदस्य विजय गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष अमीरुल हसन जाफरी,अभिषेक भटनागर, अंजार हुसैन,अजय बंसल, पुनीत चौहान,सचिन शर्मा,जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,रमा पांडेय, शिव कुमार गौतम, आशीष उपाध्याय, जाबिर हुसैन,पंकज शर्मा, सचिन कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता,भरत पोरवाल, राजीव गोयल सुरेंद्र पाल सिंह ,संजय यादव देवेंद्र बिश्नोई, विवेक कुमार जैन, रेशमा बेगम, लुबना गजल ,मोहम्मद तंजीम शास्त्री,अजय पाल, नवनीत कुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र टैगोर,त्रिलोक चंद्र दिवाकर, प्रतीक गोयल हरि शंकर आर्य, जगदीश आर्य,आबिद हुसैन, शहजादा सलीम, शाकिर अली, रफीक अहमद, सलीम अहमद,अमरदीप सिंह,सुरबेंद्र पाल, आसिफ हुसैन,अकरम, शादाब हुसैन आदि अधिवक्ता रहे।
