कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रिजवान क़ुरैशी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।कांग्रेस में अध्यक्ष पद का विनोद गुंबर की फिर से तैनाती पर मेयर प्रत्याशी रहे रिजवान क़ुरैशी के कैंप कार्यालय पर स्वागत किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने पार्टी में अब तक निष्क्रिय रहे जिला पदाधिकारियों को सूची-बद्ध कर जबाब मांगने और संतोष जनक जवाब न मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।
रविवार शाम को वरिष्ठ नेता रिजवान कुरैशी ने दोबारा तैनाती पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर का स्वागत कार्यक्रम भूड़ा चौराहा आवास पर किया।जिलाध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर कांग्रेसियों ने बधाई दी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने खुद और रिजवान क़ुरैशी को शहर विस सीट से टिकट का दावेदार घोषित किया।हालांकि दोनों नेताओं ने पार्टी से किसी अन्य टिकट मिलने पर सीट जिताने का भी संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को दिल्ली मार्च और एक नवम्बर की रैली से नदारद नेताओं से जबाब तलब होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्यवाही तय है।
इस दौरान प्रवक्ता सुधीर पाठक,विजयराज सैनी,राजेश पाल, कृपाल सिंह,विवेक कुमार,राजबहादुर,शिशुपाल सिंह,विवेक अग्रवाल, अरविंद चौहान, गंगाराम शर्मा,अतीक अहमद,दानिश सैफी, दिलशाद,अली हसनैन,सुहैल परवेज,इफ्तेखार चौधरी एवं आजम अंसारी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
