पार्टी हाईकमान ने संगठन पुनर्गठन पर लगाया विराम
समाजवादी पार्टी से गठबंधन तय,सीटों के बंटवारे दल गंभीर
लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने साफ की अपनी रणनीति
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। यूपी में विस चुनाव को लेकर इस बार कांग्रेस बड़ी तैयारी में है। शुक्रवार को कांग्रेस ने संगठन में पुनर्गठन के बदलाव की अटकलों पर विराम लगा दिया।तय है कि अब चुनाव से पहले कांग्रेस में जिला और शहर अध्यक्ष नहीं हटेंगे।यानी मौजूदा अध्यक्षों के हाथों में चुनाव की कमान रहेंगी।
शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने सार्वजनिक रूप से संगठन में बदलाव की अटकलों को नकार दिया। कांग्रेस ने विस चुनाव के मद्देनजर बैठक में रणनीति का भी साफ कर दिया।
कांग्रेस अध्यक्षों को कमान से पार्टी नेता व समर्थकों में खासा उत्साह है।कांग्रेस जानकारों की माने तो संगठन में बदलाव से इंकार के अलावा सपा गठबंधन से सीटों पर भी मंत्रणा हुईं। साफ है कि कांग्रेस व सपा अब मिलकर चुनाव लड़ेंगें।विस चुनाव को लेकर गंभीर कांग्रेस अब ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतना चाहती है।इसी के चलते कांग्रेस नेतृत्व अब संगठन में किसी तरह के बदलाव में मूड में नहीं है।कांग्रेस रणनीतिकारों की माने तो पार्टी अब पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ चुनावी समर में उतरना चाहतीं हैं।कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक के अनुसार लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सभी जिला व शहर अध्यक्षों की बुलाई गई बैठक में फ्रंटल संग़ठन भी रहे।
चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्षों में भरा जोश
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कमर कसने की अपील की।कहा कि चुनाव नजदीक हैं।ऐसे में हाथ की अंगुलियों को खोलने का नही बल्कि सब अंगुलियों को कसकर मुट्ठी बांधने की जरूरत है।
बैठक में संग़ठन पुनर्गठन को लेकर इशारों में कहीं गई बातों को प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने खुलकर साफ कर दिया। कहा कि मौजूदा जिला-शहर अध्यक्ष ही विस चुनावों की रणनीति तय करेंगे। प्रदेश प्रभारी के ऐलान से जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम की तैनाती का रास्ता भी साफ हो गया।
अंदरुनी सर्वे से ही टिकट का आधार —
प्रदेश प्रभारी ने प्रत्याशी चयन में सिफारिश की बात भी खारिज कर दी। कहा कि पार्टी का अंदरूनी सर्वे ही टिकट वितरण का आधार बनेगा। जमीन से जुड़े नेता भी पार्टी प्रत्याशी बनेंगे।
