तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत
शहर के सभी वार्डों में जन चौपाल, हल होंगी बुनियादी समस्याएं
“बदलता मुरादाबाद ,संवरता मुरादाबाद,”नारा नहीं, जमीन पर दिखने वालीं हकीकत

राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत जन चौपाल में गुरुवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में शहर में विकास का काम हुआ है।162 करोड़ रुपये से शहर के विकास कार्य कराए गए है।
गुरुवार को मेयर कैंप आफिस में बुलाई गई प्रेस से बातचीत में महापौर ने टैक्स में राहत के संकेत भी दिए।बताया कि एक जुलाई से गृह-जलकर की दरें कम हो सकती है।निगम इस पर मंथन कर रहा है।मुख्यमंत्री को भी दरों में संशोधन को लेकर अपील भी की गई है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 8 से 21 जून तक नगर निगम सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।कार्यक्रम के तहत शहर के सभी 70 वार्डों में रोजाना सुबह 7 से 9 बजे तक रोस्टर के अनुसार विशेष कार्यक्रम भी किए जा रहे है। “आपके द्वार” अभियान में हर वार्ड में पार्षद की अध्यक्षता में जन-चौपाल के जरिए लोगों को नगर निगम की सेवाओं की जानकारी दी रही है।महापौर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत वह भी चार मलिन बस्तियों में जनचौपाल करेंगे।दौलत बाग,सीतापुरी समेत चार वार्डो में जनचौपाल में लोगों से समस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा। कहा कि जनचौपाल का उद़देशय लोगों की समस्या ओं को उनके घर के पास सुनना व उनका त्वपरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
इस दौरान महापौर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। बताया कि बीते सालों में मुरादाबाद नगर निगम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कहा कि “बदलता मुरादाबाद, संवरता मुरादाबाद” केवल एक नारा नहीं बल्कि जमीन पर दिखने वाली हकीकत है। शहर में विकास कार्यों ने मुरादाबाद की पहचान मिली है।
उन्होंने निगम की ओर से हनुमान वाटिका, संविधान वाटिका और त्रिशूल युद्ध स्मारक जैसी परियोजनाएं केवल सौंदर्यीकरण के लिए नहीं बल्कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, संस्कृति व सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के मकसद से तैयार की गई।
महापौर ने करीब 25 वर्ष पहले अपनी पत्नी वीना अग्रवाल के मेयर बनने से लेकर वर्तमान तक शहर में हुए बदलाव का भी लेखाजोखा बताया। कहा कि शहर की तस्वीर बदलने में जनता के सहयोग और निगम की योजनाओं की अहम रही।
नागरिकों से अपील–
महापौर विनोद अग्रवाल ने अपील की कि जनचौपाल में गृह-जलकर, जल निकासी, सड़क आदि समस्याल के समाधान के लिए पहुंचे और शिकायत दर्ज कराएं।समस्या, का समाधान होगा।कहा कि जन चौपाल 3 जुलाई तक शहर के वार्डों में लगेंगी। आदर्श नगर, काशीराम नगर समेत प्रमुख वार्डों में होने वाली चौपालों में वह खुद भी मौजूद रहेंगे।
