केएफसी के बाहर बैठकर जताया विरोध, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
राजेश भाटिया।हिन्द न्यूज लाइव।
मुरादाबाद।
शुक्रवार को शिवसेना ने अमेरिका में भारतीयों की हत्या किए जाने के ऐलान को लेकर विरोध जताया।पार्टी के जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा की अगुआई में शहर के विभिन्न क्षेत्र में जुलूस निकाला। बाद में केएफसी को बंदकर बाहर बैठकर विरोध जताया।

केएफसी के बाहर जमे शिव सेना कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के झंडे को पैरों से कुचला और ट्रंप मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन कारियों ने ‘जय भवानी जय शिवाजी’, ‘शिवसेना जिंदाबाद’ के नारे लगाए और अमेरिका का तीखे अंदाज में विरोध जताया।
इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि अमेरिका के साथ सभी संबंध अविलंब समाप्त कर लेने चाहिए। शिवसेना ने केंद्र सरकार से मांग भी की कि सरकार भारतीयों की हत्या का बदला लें।साथ ही अमेरिका से अपने सारे संबंध भी समाप्त कर लें।
आज प्रदर्शन में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा,कमल सिंह राव, मैड्रिड उपाध्याय,शिबू पांडे, आकाश सिंह,अरुण ठाकुर,उमेश ठाकुर, महेंद्र सैनी, मयंक सैनी,अंकित नितेश, सुरेश सैनी, राहुल सिंह, जितेंद्र, साहिल आदि रहे।
