हाईकोर्ट के हड़ताल न करने के लिए शपथ पत्र मांगने जाने का विरोध
राजेश भाटिया।हिन्द न्यूज लाइव।
मुरादाबाद।
शुक्रवार को केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आहृवान पर मुरादाबाद में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।इसके चलते न्यायिक कामकाज भी प्रभावित हुआ।हाईकोर्ट इलाहाबाद के द्वारा बार पदाधिकारियों से हड़ताल न करने पर शपथ पत्र मांगे जाने का विरोध जताते हुए अधिवक्ता पूरे दिन हड़ताल पर रहे।

बार एसोसिएशन के फैसले के चलते मुरादाबाद में न्याायिक कार्य नहीं हो सका। मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यंक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट इलाहाबाद के द्वारा समस्त उत्तर प्रदेश की बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से हड़ताल न करने के लिए मांगे गए शपथ पत्र के विरोध में बार एसोसिएशन के सदस्य व अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।
गुरुवार को पश्चिम के 22 जिलों की ऑनलाइन बैठक में हड़ताल का प्रस्ताव पारित किया गया कि जल्द ही हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महोदय से मिलकर जानकारी हासिल करेंगे। यह नोटिस बार एसोसिएशन को किस धारा के अंतर्गत दिया गया है कि वह हड़ताल ना करने का शपथ-पत्र माननीय हाईकोर्ट को प्रेषित करें।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के महासम्मेलन के आयोजन व 20 जून को हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की आपात कालीन बैठक बुलाने पर भी निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के द्वारा बार एसोसिएशन से हड़ताल ना करने का शपथ पत्र मांगना अधिवक्ताओं को कमजोर करना है। कहा कि अधिवक्ता समाज समाज के सभी वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करता है।अब उसके ही संवैधानिक अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है।
इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, कोषाध्यक्ष अजय बंसल के अलावा पुनीत चौहान,सचिन शर्मा,आवरण अग्रवाल,जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी., रमापंत पांडेय,अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय, जाबिर हुसैन,कैलाश सिंह, शिव कुमार गौतम, सुरेश सिंह के अलावा अभिनव भट्ट, पंकज शर्मा, काजल सिंह, फिरोज आलम,पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, राकेश जौहरी, सुरबेंद्र पाल, आसिफ हुसैन, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, रफीक अहमद आदि रहे।
