कांठ रोड पर महासंघ ने लगाया शरबत वितरण कार्यक्रम
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक समेत महासंघ पदाधिकारी मौजूद
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
राष्ट्रीय जागरुक हिंदू महासंघ की ओर से कांठ रोड पर स्थित मधुबनी के पास पुष्पांजलि कॉलोनी के सामने ज्येष्ठ माह के अवसर पर शीतल शर्बत पिलाया गया।

शर्बत वितरण कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों,राष्ट्रीय जागरुक हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान महासंघ ने गरर्मी में राहत के लिए राहगीरों को शीतल शर्बत पिलाया।दिन में चले कार्यक्रम में महासंघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट के अलावा धवल दीक्षित, अरविंद शर्मा, मुकुल अग्रवाल, अनिल सिक्का,विशाल अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल,सागर सक्सेना, नीतू सक्सेना, आशुतोष गुप्ता, कमल कपूर और महिला थाना की निरीक्षक ने विशेष रुप से हिस्सा लिया।
