हरिद्वार से लखनऊ व हरिद्वार- बठिंडा के लिए चलेंगी
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दी है।हरिद्वार-लखनऊ और हरिद्वार से बठिंडा के बीच अनारक्षित ट्रेन चलेगी। स्पेशल ट्रेनों को 15 से 17 जून तकज संचालित किया जाएगा।

। रेलवे ने सोमवती अमावस्यास पर मेले के लिए स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें चला रहा है। अमावस्या- पर हरिद्वार आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने अनारक्षित गाडि़यां चला रहा है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दोनों जोड़ी ट्रेनों के आने जाने का समय टाइम टेबल तय कर लिया गया है।
हरिद्वार से लख्नऊ स्पेशल ट्रेन 04326 ट्रेन हरिद्वार से 18:35 बजे चलेगी।लक्सर, नजीबाबाद नगीना,धामपुर,स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद,रामपुर ,शाहजहांपुर, हरदोई,बालामऊ होकरा लखनऊ सुबह 03:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह लखनऊ-हरिद्वार स्पेशल 04325 ट्रेन वापसी में इसी रूट पर चलेगी। लखनऊ से 05:30 बजे चलकर उसी दिन शाम को सवा चार बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी तरह हरिद्वार-बठिंडा स्पेशल 04327 हरिद्वार से 13:00 बजे चलकर रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, मुस्तफाबाद, बराड़ा,अम्बाला छावनी,अंबाला सिटी, राजपुरा, पटियाला,नाभा, धूरी, बरनाला, तपा, रामपुरा फूल,भुच्चू होकर बठिंडा रात 20:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में बठिंडा-हरिद्वार 04328 ट्रेन बठिंडा से 00:40 बजे चलकर इसी रूट से हरिद्वार जाएगी।
