सिविल लाइंस क्षेत्र में दिन में तीन प्रतिष्ठान सील
रात हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप,दुकानों के बाहर निकले काउंटर भी जब्त
सार्वजनिक फुटपाथ और मार्गों पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई
नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम का चला विशेष अभियान
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। नगर निगम और प्रशासन के निर्देश के बाद मंगलवार को सार्वजनिक फुटपाथ और रास्तों पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थल एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से चले विशेष अभियान में निगम की प्रवर्तन दल ने सिविल लाइंस में तीन प्रतिष्ठानों को सील किया।
नगर आयुक्त अतुल कुमार एवं अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम ने सिविल लाइंस क्षेत्र का निरीक्षण किया।पाया कि कुछ दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा नगर निगम के बनाए फुटपाथों पर अवैध रूप से सामान, रेस्टोरेंट फूड काउंटर एवं अन्य व्यवसायिक सामग्री रखकर अतिक्रमण किया था। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। यातायात व्यवस्था भी थी।इसपर प्रवर्तन दल ने फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त कर लिया। अतिक्रमण में तीन प्रतिष्ठानों के खिलाफ सील की कार्रवाई की गई।

मंगलवार रात को नगर निगम ने रेलवे स्टेशन रोड पर दुकानों, होटलों पर अतिक्रमण के चलते शिकंजा कसा। रेलवे स्टेशन के सामने दुकान, होटल व रेस्टोरेंट को सील किया गया। निगम की प्रवर्तन विभाग ने सड़क तक फैले सामान व काउंटरों को भी जब्त किया।

मंगलवार को निगम प्रशासन ने यातायात के मद्देनजर अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन के सामने अतिक्रमण से यातायात अवरुद्ध देख निगम प्रशासन सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।प्रवर्तन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए दुकानों के बाहर रखे काउंटर, फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त कर लिया।

नगर निगम के तेवर रात में भी कायम रहें। रेलवे स्टेशन के सामने सड़क के बाहर काउंटर और सामान फैलाए हुए थे। इस दौरान निगम ने दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट आदि पर सील लगा दी। नगर आयुक्त के निर्देश पर चले अभियान में निगम के दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रवर्तन विभाग के सीएसओ एके गौतम व पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
