दान में राशि,जेवर में हेराफेरी में दोषियों पर दर्ज हो रिपोर्ट
-कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों ने दिखाया दम,सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता जुटे
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर से दान चोरी में दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की मांग की।बाद में कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।बुधवार को श्रीराम मंदिर में दान,चंदा में कथित चोरी के प्रकरण को लेकर जिले भर के कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे तमाम कांग्रेसियों ने मंदिर में चंदा चोरी में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला व शहर कांग्रेस कमेटी से जुड़े पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता और कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया।कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने चोरी में शामिल दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष तरीके से जांच कर कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना है। मंदिर को दान व चढ़ावे में मिलीं राशि व जेवरों की चोरी बेहद गंभीर और अनियमितता से जुड़ा मामला है।ऐसे मामलों में पारदर्शिता व निष्पक्ष जांच जरूरी है। जिससे श्रद्धालुओं का मंदिर की आस्था पर विश्वास कायम रह सके।ज्ञापन में कांग्रेसियों ने मांग की कि प्रकरण में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग दोहराई।
कांग्रेस नेताओं ने वित्तीय अनियमितता में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएं।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजा।कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद एडीएम प्रीति सिंह को ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम,पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद अनुभव महरोत्रा,अंजार हुसैन,मो. अब्बास,राजा अली,बन्ने पहलवान, नजाकत ठेकेदार, अनूप दुबे,पार्षद मोअज्जम अली,अनुराग शर्मा, सफदर नियाजी,अरमान खुर्शीद व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
