प्रतियोगिता में ‘सद्गति’ नाटक में रेल मंडल को मिला पहला पुरस्कार
रेलवे के जीएम,पीसीपीओ ने विजयी कलाकारों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह दिए, किया सम्मानित
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
उत्तर रेलवे की अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल प्रथम आया है।मुरादाबाद के कलाकारों ने प्रतियोगितामें ‘सद्गति’ नाटक का मंचन किया और बेहतर अभिनय व मंचन से प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया।
अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत नाटक प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में आयोजित की गई। लखनऊ स्थित आरडीएसओ (RDSO) प्रेक्षागृह में हुए प्रतियोगिता के आयोजन में उत्तर रेलवे की विभिन्न दस मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।सभी प्रतिभागी टीमों ने उत्कृष्ट नाटय प्रस्तुतियों के जरिए अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 25 जून को नाटय प्रस्तुतियों में सभी टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ।इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम ने बेहतर अभिनय के जरिए अपनी छाप छोड़ी

।राकश बलोदी के निर्देशन में मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी पर आधारित मुरादाबाद मंडल के नाटक ‘सद्गति’ को प्रथम पुरस्कार मिला। जबकि लखनऊ मंडल ने दूसरा व जगाधरी मंडल ने तृतीय स्थान पाया।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल की कलाकार कुमारी महक मेहरा को उनके उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडेय व विशिष्ट अतिथि प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) सुजीत कुमार मिश्रा ने विजेता कलाकारों को पुरस्कार एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया।
