कार्यक्रम स्थल पर भेंट को जिला प्रशासन से अनुरोध
इंपीरियल तिराहे का नाम छत्रपति शिवाजी चौक किए की मांग
प्रतिनिधिमंडल में 11 लोगों का प्रतिनिधिमंडल
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
कल मुरादाबाद दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अनुमति मांगी है।संगठन सीएम को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट करना चाहता है। सीएम से इंपीरियल तिराहे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज रखने की मांग की जाएगी।

शिव सेना के जिलाप्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ताओं ने डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी आदि अधिकारियों से मिले और सभी को पत्र देते हुए सीएम से मिलने के लिए अनुरोध किया।शिवसेना के जिला प्रमुख का कहना है कि शिव सेना का प्रतिनिधिमंडल प्रतिमा भेंट के लिए मिलना चाहते हैं।
जिला प्रमुख के अनुसार सभी अधिकारियों को पत्र सौंपा और मुख्यमंत्री से भेंट के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया है। शिवसेना ने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन करना चाहते हैं।

मांग कि नगर निगम या प्रशासन इम्पीरियल तिराहे का नाम छत्रपति शिवाजी चौक रखा जाएं।संगठन इसे लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित कराने के निर्णय का संगठन स्वागत और अभिनंदन करता है। शिवसेना ने अपने पत्र में कहा कि मुरादाबाद में नगर निगम द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों, प्रतिमाओं की स्थापना और शहर के विकास कार्यों की संगठन सराहना भी करता है।
जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने एसपी सिटी से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था के अनुरूप प्रतिनिधिमंडल को अनुमति दिलाने का अनुरोध किया गया है।
