दि बार एसोसिएशन ने सीएम से भेंट के लिए मांगा समय
जिला प्रशासन को दिया पत्र पर दिया आश्वासन
, राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। रजिस्ट्री व्यवस्था़ के निजीकरण के विरोध में वकीलों, स्टांप वेंडरों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रहीं।रजिस्ट्री दफ्तर पर प्रदेश सरकार के आदेश के खिलाफ अधिवक्ता समेत अन्य जुड़े लोग धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को मुरादाबाद आगमन पर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी ने मिलने के लिए समय मांगा है।बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री से भेंट के लिए डीएम, एसएसपी अन्य अधिकारियों को पत्र दिए गए हैं। प्रशासन ने सीएम से भेंट का आश्वासन दिया है।
प्रदेश सरकार ने रजिस्ट्री दफ्तर में निजीकरण व्यवस्था के विरोध में मुरादाबाद के अधिवक्ता जुड़े लोग आंदोलन कर रहे हैं।पन्द्रह दिनों से चल रहे आंदोलन के चलते वकील रजिस्ट्री दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर रहे।
पिछले गुरुवार को निजीकरण व्यवस्था समाप्त करने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल जुलूस निकाला।और जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।सोमवार को भी रजिस्ट्री दफ्तर पर वकीलों, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट,दस्तावेज लेखकों ने धरना दिया और प्रदर्शन किया।
सोमवार को मुरादाबाद में सीएम के दौरा है।सीएम से भेंट के लिए बार एसोसिएशन ने समय मांगा है। दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता का कहना है कि सीएम से मुलाकात के लिए संगठन की ओर से जिला प्रशासन को पत्र दिया गया है। भेंट के लिए प्रशासन ने मुलाकात के लिए समय दिलाने का आश्वासन दिया है।
जबकि दूसरी ओर धरना स्थल पर सोमवार को बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता,आशुतोष त्यागी त्रिलोक चंद दिवाकर अभिनव भट्ट, सौरभ चक्रवर्ती,बाबू इस्लाम,जेपी सिंह, जावेद हुसैन मो. फैजान,मो. फैसल,नजीमुद्दीन, मोहम्मद रिजवान,आवरण अग्रवाल,पुष्प कुमार यादव समेत तमाम अधिवक्ता आदि रहे ।
