दोपहर पहुंचे मुख्यमंत्री,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधि व नेताओं ने किया स्वागत
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय पर मुरादाबाद पहुंच गए।मुरादाबाद में सर्किट हाउस में हेलीकॉप्टर उतरा। यहां पहले से मौजूद जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने उनका स्वागत किया।सर्किट हाउस पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने लोनिवि के अलावा विकास व कानून व्यवस्था और जनकल्यानणकारी योजनाओं की समीक्षा की।समीक्षा बैठक करीब डेढ़ घंटा चलीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ दो दिन के दौरे पर है।सोमवार को मुरादाबाद में सीएम ने सर्किट हाउस में बारी-बारी से अलग अलग विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा की।लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पुराने एवं लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। नई परियोजनाओं की कार्ययोजना, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन व आधार भूत ढांचे को मजबूती के लिए अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद मंडल में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा गहराई की। विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन,अपराध नियंत्रण,यातायात व्यवस्था व आम जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से जानकारी ली।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री बुद्धि विहार में स्थित जनसभा स्थल पर जाएंगे। जनसभा में 365 करोड़ की 63 परियोजनाओं की लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में मुरादाबाद शहर,मुरादाबाद देहात व कुंदरकी विस क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।
