365 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
महापौर और नगर निगम की जमकर सराहना
गुरु जंभेश्वर कॉरिडोर से मिलेगी नई पहचान
लाइनपार को नाम दाऊ दयाल नगर खन्ना होगा
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुरादाबाद को 365 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को सौगात दी। साथ ही गुरु जंभेश्वर कॉरीडोर बनाने का ऐलान भी किया।कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को लाभ मिलेगा।साथ ही राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान कायम होगी। उन्होंने कहा कि पहले दंगे होते थे अब क्षेत्र में विकास के लिए जाना जाता है।मुख्यमंत्री ने राम जन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दाऊ दयाल खन्ना के नाम पर लाइनपार का नाम घोषित किया।

सोमवार को मुरादाबाद आए मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा की कि गुरु जंभेश्वर कॉरिडोर बनेगा। कहा कि गुरु जंभेश्वर तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए कॉरिडोर निर्माण किया जाएगा। जिससे यह धार्मिक स्थल देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रद्धालुओं से जुड़ सकेगा। कॉरिडोर बनने से जहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर व्यापार को नई गति मिलेगी। मुरादाबाद को नई पहचान मिलेगी।

दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर को कई बड़ी सौगातें दी।बुद्धि विहार में स्थित मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार मुरादाबाद को आधुनिक, स्वच्छ और विकसित शहर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।उन्हो नें 365 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद नगर निगम की कार्यशैली को सराहा। विशेष रूप से महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की योजनाओं से विकास की नई पहचान मिली। कहा कि नगर निगम ने केवल सड़कें और भवन ही नहीं बनाए, बल्कि संविधान पार्क, हनुमान वाटिका, राम वाटिका और ‘त्रिशूल – भारतीय रक्षा संग्रहालय’ जैसे प्रेरणादायी स्थलों का निर्माण कर शहर नई दिशा दी है। कहा कि ऐसे स्थलों से नई पीढ़ी को संविधान, राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और शहीदों के बलिदान की प्रेरणा मिलेगी।
सौगात—लाइनपार होगा अब दाऊ दयाल खन्ना नगर
मुख्यामंत्री ने लाइनपार क्षेत्र को नया नाम ‘दाऊ दयाल खन्ना नाम दिया।कहा कि इस क्षेत्र को इसी नाम से जाना जाएगा।कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि उस महान व्यक्तित्व को सम्मान देने की कोशिश है।कहा कि 1983 में राम मंदिर आंदोलन की महासचिव के नाते अपना जीवन नियोछावर किया। ऐसे महान व्यक्तित्व व योगदान को देखते हुए अब लाइनपार का नाम दाऊ दयाल खन्ना के का नाम पर होगा। मंच से उनके ऐलान पर जनसभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

सपा व कांग्रेस पर भी निशाना, बोले- दोनों विभाजनकारी
जनसभा में मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि दोनों बाबरी विभाजनकारी सोच के प्रतीक है।इनके विकास का मतलब अपना परिवार है।कटाक्ष किया कि ये लोग अपने परिवार को ही विकास मान लेते है।जबकि भाजपा प्रदेश को विकास मानती है।यही कारण है कि अब यूपी विकास की नई सीमा को छू रहा है।मुख्य मंत्री ने कहा कि अब पहले की तरह उपद्रव या दंगे नहीं होते।कुंदरकी की जनता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने रामवीर सिंह को जिताकर साबित किया कि अब बाबर नहीं राम का राज्य चलेगा।पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि पैसा पहले था पर तब कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने पर खर्च होता था अब मंदिरों को संवारने पर खर्च होता है।पैसा अब रामायण वाटिका, संविधान पार्क आदि पर खर्च किया जाता है।सेना के शौर्य पर खर्च किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने सपा चुनाव चिह्न का जिक्र कहा कि पहले दंगे होते थे।पर अब ऐसा नहीं होगा।कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों, माफिया और दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।सपा पर बोले कि अब उन्हें सदबुद्धि आई है। कह रहे कि सरकार बनने पर अयोध्या को चमकाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या तो पहले से चमकी हुई है।कहा कि यही हमारी वैचारिक विजय है।लोगों से सीधे जुड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरादाबाद में विकास की स्पीड चार गुना हो सकती है कि जब शहर व कुंदरकी की तरह अन्य चारों विस क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा, महिलाओं के सम्मान और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जनप्रतिनिधियों की प्रशंसा, लोगों से अपील
मुख्यमंत्री ने नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह तथा महापौर विनोद अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनके सहयोग से मुरादाबाद में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़़ा हैं।उन्होंने अपील की कि आगामी चुनावों में मुरादाबाद देहात, बिलारी, कांठ और ठाकुरद्वारा में भी डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधियों को चुनें। कहा कि कांठ व अन्यब क्षेत्रों में भी डबल इंजन सरकार के प्रतिनिधि चुने तो विकास की गति चार गुना बढ़ जाएंगी।
विकास और विरासत पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक विकास के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर भी समान रूप से कार्य कर रही है। मुरादाबाद में घोषित नई परियोजनाएं इसी सोच का हिस्सा हैं, जिनसे शहर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
