मुख्यमंत्री से रिकवरी ट्रिब्यूनल,आर्थिक अपराध,स्पेशल सीजेएम, आयकर कोर्ट की मांग
चैंबरों के निर्माण का भी मांग का आश्वासन
बार प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्री निजीकरण आदेश पर वापसी पर आभार भी जताया
मंगलवार सुबह को सर्किट हाउस में हुई मुलाकात
,प्रतिनिधिमंडल ने उठाई चैंबर्स समस्या की रखी मांग
शहर विधायक,बार अध्यक्ष आनंद मोहन,महासचिव कपिल गुप्ता उपस्थित
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की।शिष्टाचार हुई भेंट में प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्री के निजीकरण आदेश वापस लेने पर आभार भी जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री से मुरादाबाद में ऋण वसूली प्राधिकरण ( डीआरटी), आर्थिक अपराध न्यायालय (ईओ कोर्ट), स्पेशल सीजेएम और आयकर न्यायालय की स्थापना समेत तमाम मुद्दे रखें। इसपर मुख्यमंत्री ने न्यायालयों की स्थापना व अधिवक्ताओं की चैंबर आदि की समस्या का भरोसा दिया।

रजिस्ट्री में निजीकरण व डिजिटल के आदेश का मुरादाबाद समेत प्रदेश में वकील विरोध जता रहे है। सोमवार को मुख्यमंत्री मुरादाबाद दौरे पर थे।मुख्यमंत्री से मिलने के लिए दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा।सोमवार को दिन भर कार्यक्रमों के चलते समय नहीं मिल पाया। देर रात जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह के लिए सीएम से भेंट का समय दिया।
आज सुबह हुई मुख्यमंत्री से भेंट
मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस पहुंच गया।निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता महासचिव कपिल गुप्ता समेत प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट में मुख्यमंत्री से रजिस्ट्री निजीकरण के आदेश को वापस लेने पर आभार जताया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया तब उन्होंने तत्काल उक्त आदेश वापस लेने के निर्देश दिए।बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री से वकीलों की समस्या के समाधान के अलावा नई अदालतों की स्थापना की मांग की गई। सबसे महत्वपूर्ण मुरादाबाद में डीआरटी (debt Recovery Tribunal), आर्थिक अपराध न्यायालय (Economic Offence Court ) स्पेशल सीजेएम व आयकर न्यायालय की स्थापना की मांग की गई। साथ ही अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या के कारण मल्टी-स्टोरी एडवोकेट चैंबर्स के निर्माण की मांग रखी।
बार अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों के लिए विस्तार से प्रतिवेदन मांगा है। जिससे उनका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।अन्यि मांगों पर भी सकारात्मक व सहयोग का भरोसा दिलाया।मुख्यमंत्री से इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान विधायक रितेश गुप्ता के अलावा पुष्प कुमार यादव एडवोकेट भी रहे।
वकीलों का आज विजयी जुलूस,कल से न्यायिक कार्य

मुरादाबाद। सरकार द्वारा ई पंजीकरण का आदेश वापस लेने से अधिवक्ता उत्साहित है।
वकीलों ने मंगलवार को विजयी जुलूस निकालने का आश्वासन दिया है। बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व महासचिव कपिल गुप्ता ने संयुक्त रुप से बताया कि ई पंजीकरण आदेश वापस लिए जाने की खुशी में तमाम अधिवक्ता दोपहर में रजिस्ट्री दफ्तर से कचहरी तक विजयी जुलूस निकालेंगे। इस दौरान वकील,स्टांप वेंडर,टाइपिस्ट व दस्तावेज लेखक आदि शामिल होंगे। इसी के साथ चल रहा आंदोलन समाप्त हो जाएगा। बुधवार से न्यायालयों में कार्य होगा।
