सपा विधायक ने लखनऊ में मुख्य सचेतक पद छोड़ा पद
छोड़ने की वजह मुरादाबाद में पीडीए सम्मेलन या सपा में दबदबा कायम की सियासत
अभी वजह साफ नहीं,कुछ दिनों में साफ होगी सपा की तस्वीर
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। अगले चुनाव से ज्यादा आपसी गुटबाजी से जूझ रही सपा में कलह थम नहीं रहीं।सपा के वरिष्ठ नेता व कांठ सीट से विधायक कमाल अख्तर ने विधानमंडल के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से इस्तीफा दे दिया।अचानक हुए इस्तीफे से पार्टी में एक बार फिर मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा व विधायक कमाल अख्तर के बीच चल रही गुटबाजी फिर से सतह पर आ गई।

कमाल अख्तर के पद छोड़ने की अभी वजह साफ नही है।पार्टी नेता इसे अलग अलग नजरिए से देख रहे है।हालांकि अभी तक घटनाक्रम के अनुसार बताया जा रहा है कि सपा मुखिया के बुलावे पर विधायक तत्काल लखनऊ पहुंचे।दिन में डेढ़ बजे मुलाकात के बाद कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक का पद छोड़ दिया।इस्तीफे की पुष्टि करते हुए इसकी वजह उन्होंने पार्टी फैसला का बताया।कहा कि पार्टी में संगठनात्मक बदलाव होते रहते है।
इस इस्तीफे को अलग अलग सियासी कारणों से भी देखा जा रहा ह एक वजह सपा विधायक को पार्टी मुखिया चुनाव के चलते बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते है।जबकि दूसरी वजह हाल ही में हुआ पीडीए सम्मेलन है।
मुरादाबाद में यह सम्मेलन 14 जून को हुआ।यह सम्मेलन ही पार्टी में अंदर तक गुटबाजी के बीज बो गया। मुरादाबाद में हुए सम्मेलन में सपा सांसद को दरकिनार किया गया। बैनर में सांसद का न तो फोटो था,किसी ने भी उनका नाम तक नहीं लिया। संगठन के एक जिला पदाधिकारी की माने तो यह कार्यक्रम सपा की शहर इकाई ने आयोजित किया था।इस कार्यक्रम सपा विधायक कमाल अख्तर व नासिर कुरैशी आए।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विवाद के लिए दोनों पक्षों को लखनऊ बुलाया। मामला कुछ शांत हुआ पर आज कमाल अख्तर के इस्तीफे ने गुटबाजी को फिर से हवा दे दी।सोशल मीडिया पर बयान के बाद विधायक का मोबाइल नंबर बंद होने से बात नहीं हो पा रही।

हालांकि जानकारों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही सपा मुखिया ने अनुशासन और संगठन की मजबूती के लिए सख्त कदम उठाने के संकेत भी दे दिए थे।वैसे माना जा रहा है कि एक जुलाई को सपा मुखिया के जन्मदिन के बाद सपा की तस्वीर साफ होगी।
पार्टी में टूट की खबरें बेबुनियाद
पिछले दिनों सुभासपा से कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सपा में टूट को लेकर आए बयान के बाद से पार्टी में हलचल तेज है। केंद्रीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान के बाद ही सपा सांसद रुचिवीरा ने तत्काल पलटवार कर दिया। टूट की खबरों को लेकर ही सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले से ही अलर्ट है।दूसरी ओर सपा सांसद रुचि वीरा ने साफ किया कि वह पार्टी में रहेगी। भाजपा में जाने का सवाल नहीं।पार्टी में टूट की खबरें बेदम है। वह सपा में है। और इसी दल से रहेगी।
