संगठन ने जताया प्रतिमा स्थापना पर नगर आयुक्त का आभार
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
मंगलवार को शिवसेना ने छत्रपति शिवाजी चौक पर शिवाजी महाराज का प्रतिमा स्थापित होने पर अभिनंदन किया।इस मौके पर संगठन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर आयुक्त के प्रति आभार भी जताया।छत्रपति शिवाजी चौक पर प्रतिमा लगाए जाने पर शिवसेना ने स्वागत किया।

शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं के संग छत्रपति शिवाजी चौक पर अभिनंदन किया। खुशी मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने जय भवानी जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय का घोष करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख ने मंगल उत्सव मनाने का कार्यक्रम का ऐलान किया
।इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि यह हिंदुत्व की जीत है।अब हिंदुत्व का भगवा लहरा रहा है।शिवसेना जिला प्रमुख ने बताया कि कार्यक्रम में हिंदुत्व से जुड़े सभी संगठनों, शिव सैनिकों, नगर निगम अधिकारी, महापौर और हिंदू संगठनों के नेताओं को बुलाकर मंगल उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के अलावा कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे, अरुण ठाकुर,आकाश सिंह, उमेश ठाकुर, विक्की कश्यप, विशाल सैनी,मयंक सैनी, अंकित कैलाश,सुरेश सैनी, पंकज पाल, हर्ष सिंह, शरद कपूर आदि रहे।
