रिमाडलिंग का काम एक जुलाई से एक अगस्त तक
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।ललितपुर रेलवे स्टेशन पर आज से शुरू यार्ड रिमाडलिंग वर्क का असर रेल यातायात प्रभावित होगा। एक महीने चलने वाले रिमाडलिंग के काम से बरेली – इंदौर एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने काम के चलते चार समर स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया है। जबकि बरेली से संचालित इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन बदले रूट बीना गुना ग्वालियर से होकर चलेंगीं।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार ललितपुर यार्ड रिमाडलिंग का काम एक जुलाई से एक अगस्त तक चलेगा। इसके चलते मुरादाबाद की आधा दर्जन ट्रेनों पर असर पड़ा है। लालकुआं केएस आर बेंगलुरु -05074 -73 ट्रेन 11 से 21 जुलाई तक रद्द रहेगी। इसी तरह एसएसएस हुबली-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस -07363-64 ट्रेन भी 13 और 16 जुलाई को नहीं चलेंगीं। जबकि हरिद्वार से लोकमान्य तिलक 2172 भी रूट बदलकर चलाईं जाएगी।बरेली – लोकमान्य तिलक-14313 ट्रेन 13 व 20 जुलाई को बदले मार्ग बीना -गुना -ग्वालियर होकर चलेगी।
