हाईकोर्ट के न्यायाधीश के करीबी महिला का पर्स ट्रेन में छूटा
जेवरों को पॉलीथिन में रख रेलवे ट्रैक के नीचे दबाया, रामपुर का था कोच अटेंडेंट
27 जून की घटना में जीआरपी, आरपीएफ व सीआईबी का खुलासा
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।मुरादाबाद।
नौचंदी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में छूटे कीमती हीरे-सोने के जेवरों को कोच अटैंडेंट ने चोरी कर लिए।छूटा पर्स एक न्याधीश के करीबी की पत्नी का होने से रेलवे पुलिस ने खोजबीन में जुटीं।मामले में पुलिस ने ट्रेन के कोच अटैंडेंट को गिरफ़्तार किया है।

मुरादाबाद जीआरपी पुलिस ने पूछताछ में आरोपी ने सीट पर छूटे पर्स के जेवरों को रेलवे ट्रैक के नीचे दबाने की बात कबूली।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करे लिया।पर्स में हीरे,सोने के करीब 12 लाख रुपये के जेवरात थे।पर्स में 10100 रुपये की रकम उसने अपनी जेब में रख लीं।
मामला 27 जून को प्रयागराज से आ रही नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन 14241 का है। मुरादाबाद में आरपीएफ, जीआरपी व सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी चोरी का खुलासा किया।पुलिस ने कीमती सामान चोरी करने के आरोप में ट्रेन कोच अटेंडेंट दिनेश कुमार को पकड़ा है।आरोपी से करीब 12 लाख रुपये कीमत के हीरे,सोने के जेवरात समेत नकदी भी बरामद की है।
सघन चेकिंग अभियान में खुला मामला
जीआरपी के अनुसार मुरादाबाद में बुधवार देर रात निरीक्षक मुस्तकीम अली,एसआई जयचंद व आरपीएफ और सीआईबी टीम प्लेटफार्म 4-5 पर सघन जांच अभियान चला रही थी।इस दौरान पुलिस को स्टेशन पर एक युवक की संदिग्ध गतिविधियां नजर आई।पुलिस ने उससे पूछताछ की।शक के आधार पर पुलिस ने उसे थाने ले गई और पूछताछ व तलाशी ली।युवक ने ट्रेन में छूटे पर्स की चोरी की घटना कबूल की।उसकी पहचान रामपुर के टांडा के गांव बैजनी निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि उसके पास से हीरे से जड़ित दो सोने की दो चूड़ियां, हीरे जड़े कुर्ता बटन के सेट, हीरे का पेंडेंट, दो सोने-हीरे के झुमके आदि के अलावा 10,100 रुपये नकद बरामद हुए। सामान की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है।पीड़ित परिवार हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के करीबी का निकला।पुलिस ने बरामद हुए आभूषणों आदि सामान की पहचान के बाद कार्रवाई की।
आरोपी ने बताया कि ट्रेन में एच-1 कोच में कोच अटैंडेंट के तौर पर डयूटी पर था।एक सीट पर पर्स पड़ा मिला।पर्स में कीमती सामान देखकर उसने नकदी अपनी जेब में रख ली।बाकी जेवरों को पॉलीथिन में बांध प्लेटफॉर्म के दूसरी ओर ट्रैक के नीचे छिपा दिया।पूछताछ के बाद आरोपी ने पुलिस टीम को छिपाए आभूषण भी बरामद कराए।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
