भाजपा के चार व कांग्रेस के दो सदस्य निर्वाचित
सदस्यों ने महापौर संग विकास के लिए मिलकर काम करने का किया आह्वान
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।

गुरुवार को मुरादाबाद नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के चुनाव हुए। प्रक्रिया के बाद छह पार्षदों को कार्यकारिणी समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही निगम की कार्यकारिणी का गठन भी विधिवत रूप से संपन्न हो गया।
टाऊन हॉल पर निगम सभागार में हुए चुनाव जिन छह सदस्यों को कार्यकारिणी में सदस्य चुना गया उनमें भाजपा से वार्ड-7 के पंकज शर्मा, वार्ड-15 की राखी, वार्ड-67 के मोहित गौड़, वार्ड -17 की कमला वर्मा और कांग्रेस से वार्ड-50 के शकील अहमद, व वार्ड-68 के नदीम अंसारी शामिल हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचित होने के बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने सभी को बधाई दी। कहा कि नगर निगम की नई कार्यकारिणी सदस्य महानगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।शहर विकास विकास कार्यों के लिए महापौर ने सभी से दलगत से ऊपर उठकर निगम का सहयोग करने का आह्वान किया।

उनका कहना था कि कि सदस्यों को किसी राजनैतिक मतभेद की बजाए शहर के चहुंमुखी विकास के अग्रसर रहना चाहिए।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह,निगम उपाध्यक्ष पार्षद शैलेन्द्र के अलावा निगम सदन में उपनेता सुरेन्द्र विश्नोई, गौरव श्रीवास्तव, विशाल सिंह गोलू, पंकज यादव समेत बड़ी संख्या में पार्षद, निगम अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुईं। महापौर के अनुसार कार्यकारिणी अब बैठक में विकास कार्यों के एजेंडे और अन्य निर्माण कार्यों, योजनाओं में अपने महत्वपूर्ण सुझाव देंगी।
निर्वाचित सदस्य चार जुलाई को लेंगे शपथ,
कार्यकारिणी बैठक की तैयारी
मुरादाबाद। गुरुवार को निगम कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के बाद शनिवार को सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे।इसी शपथ ग्रहण के बाद निगम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। निगम प्रशासन ने कार्यकारिणी बैठक की तैयारी शुरू हो गई है।
