मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर होगा रेलवे ट्रैक पर टेम्पिंग कार्य 4 से 31 जुलाई तक चलेगा
गरीब रथ समेत 6 अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।
रेलवे ट्रैक(गिट्टी कार्य) में सुधार व रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर टैम्पिंग कार्य होगा। कार्य के लिए करीब 25 दिन रेल संचालन प्रभावित रहेगा।4 जुलाई से शुरु टैम्पिंग कार्य से बरेली रूट पर नौ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। हिमगिरी,अवध आसाम समेत तीन ट्रेनें चंदौसी होकर चलेंगी। डायवर्जन के चलते ट्रेनों का बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट में ठहराव होगा।जबकि गरीब रथ समेत छह ट्रेनों का देरी व रास्ते में नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
मंडल में ट्रेनों की गति सुधारने के साथ यात्री सुरक्षा व संरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहे है।संचालन को सुरक्षित व बेहतर बनाने के लिए रेल प्रशासन ने बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर टैम्पिंग कार्य को मंजूरी दी है।यह काम माह में 25 दिन चलेगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार सुधार व संरक्षा के कार्य के लिए 4 से 31 जुलाई तक 25 ट्रैफिक ब्लॉक को स्वीकृत किए गए हैं।जबकि इस दौरान 9,18 व 28 जुलाई 2026 को ब्लॉक नहीं होगा।कार्य के चलते रेल संचालन में बदलाव किया गया है।
चंदौसी होकर चलेंगी ट्रेनें,बरेली कैंट पर ठहराव
लालगढ़-डिब्रूगढ़ 15910 ट्रेन मुरादाबाद से चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन का बरेली जंक्शन की बजाय बरेली कैंट पर ठहराव होगा।सियालदाह एक्सप्रेस 13152 ट्रेन भी इसी रुट से बरेली कैंट जाएगी।ट्रेन का बरेली जंक्शन के स्थापन पर बरेली कैंट रुकेंगी। 6 जुलाई को चलने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस 13042 बदले मार्ग से संचालित की जाएगी। ट्रेन का बरेली कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
देरी से चलने वाली ट्रेनें::
जननायक एक्सप्रेस 15211, गरीब रथ 12204, नरपतगंज से अमृतसर 14603, मुरादाबाद -लालकुंआ पैसेंजर 55301, काशी विश्वनाथ 15128 व राजधानी एक्सप्रेस 20506 ट्रेनों को देरी और मार्ग में नियंत्रित कर चलेंगीं।
