महासम्मेलन में जुटेंगे प्रदेश भर के नेता, कार्यकर्ता, तैयारी शुरु
राजेश भाटिया,हिन्द। लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।अगले विधानसभा के मद़देनजर समाजवादी पार्टी चुनावी तैयारी के साथ अन्य कार्यक्रम के जरिए राजनैतिक धार देने में जुटी है।एक तरह जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव हर जिले की सियासी नब्ज टटोल रहे है।वहीं विभिन्न सामाजिक, संगठनों के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की तैयारी है।
इसी क्रम में 4 सितंबर को लखनऊ में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर अति पिछड़ा भाईचारा यहासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।पार्टी जानकारों की माने तो विभिन्न क्षेत्रों में असरदार कई नेताओं की भी मौजूदगी से कार्यक्रम को पूरी तरह से प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है।
सपा के प्रदेश सचिव जयपाल सिंह सैनी का कहना है कि सपा का मुख्य ध्येय पिछड़े,दलित एवं अन्य समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है।कार्यक्रम में प्रदेश भर से कार्यकर्ता जुटेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के अनुसार प्रदेश में आसन्न चुनाव के चलते तैयारी शुरु हो गई है।इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर जिले में प्रमुख नेता, पदाधिकारियों से मिलकर जिले का फीड बैक ले रहे है। संगठन को धार देने के लिए 4 सितंबर को अति पिछड़ा भाई-चारा सम्मेलन का कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
