जिला कमेटी भंग करें या संशोधित हों, प्रदेश अध्यक्ष से मांग
जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी के सामने रखीं बात
तीन नगर पंचायत व तीन ब्लॉक अध्यक्ष सक्रिय नहीं
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। मुरादाबाद में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गु्ंबर ने अपनी कमेटी को भंग करने की सिफारिश की है।उनका कहना है कि 85 लोगों की कमेटी में से करीब आधे पदाधिकारी काम नहीं कर रहे।कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करें या नए लोगों को शामिल कर कमेटी संशोधित हों।

शुक्रवार को पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद गुंबर ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम से अपनी बात रखीं। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भी सौंपा गया।कहा कि विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कमेटी में सक्रिय लोगों की ज्यादा जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष से मिले जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि उनकी कमेटी में 85 पदाधिकारी है पर 35 पदाधिकारी सक्रिय ही नहीं है। यहीं नहीं जिले भर में तीन नगर पंचायत व तीन ब्लॉक अध्यक्ष भी काम नहीं कर रहे। वे न तो किसी कार्यक्रम में शामिल होते है,न धरना प्रदर्शन में ही दिखते है। ब्लॉक व पंचायत अध्यक्षों को अनुशासनहीनता के चलते नोटिस भी दिए गए है। पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।इन लोगों के काम न करने का असर पूरी कमेटी पर भी पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि कमेटी गठन करने के दौरान पार्टी स्तर से संगठन की गतिशीलता के लिए निर्देश भी दिए।बताया कि सभी पदाधिकारी आठ घंटे तक संगठन को समय देंगे।साथ ही अन्य पदाधिकारी भी तहसील,ब्लॉक में महीने में बैठक,पार्टी के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्ष का कहना है कि चुनाव नजदीक के बावजूद कई पदाधिकारी अभी सक्रिय नहीं है।–
