कांवड़ यात्रा:प्रशासन अलर्ट,प्रशासन ने यात्रा तैयारी की समीक्षा
कांवड़ यात्रा में 12 फिट से ऊंचा नहीं होगा डीजे,चौड़ाई 10 फिट
यात्रा में यातायात,बिजली पानी की आपूर्ति समेत अन्य व्यवस्थाओं पर फोकस
राजेश भाटिया। हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हो गया।शनिवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया व एसएसपी सतपाल अंतिल ने कांवड़ यात्रा की तैयारी की समीक्षा की।इस दौरान कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं पर लेकर प्रशासन ने खासतौर से निर्देश भी दिए।कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक के अलावा सुरक्षा व चिकित्सा, साफ सफाई से लेकर बिजली-पानी आपूर्ति को लेकर विशेष व्यवस्था करने को कहा।

कांवड़ यात्रा-2026 के लिए अभी से तैयारी होने लगी है।डीएम राजेंद्र पैंसिया व एसएसपी सतपाल अंतिल ने कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में यात्रा को लेकर तैयारी की समीक्षा की।संबंधित सभी विभागों की संयुक्त बैठक में डीएम-एसएसपी ने दिशा निर्देश भी दिए।
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा,यातायात,चिकित्सा,साफ-सफाई, बिजली-पानी की आपूर्ति, अन्य व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता के इंतजाम हो।श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।बैठक में प्रशासन ने कांवड़ यात्रा में यातायात के चलते डीजे की ऊंचाई 12 व 10 फीट चौड़ाई भी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने को कहा। कहा कि यात्रा-मार्गों पर सफाई,पथ प्रकाश, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, चिकित्सा आदि की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने को कहा।डीएम ने विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने, ट्रैफिक प्लान लागू कर यातायात को सुगम बनाने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए गए।बाद में विभागीय अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी भी प्रस्तुत की।
