कोसी नदी का पानी आने से मकान की दीवार हुईं कमजोर
भीकनपुर गांव में हादसे के बाद पुलिस ने शुरु किया बचाव व राहत कार्य
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। गुरुवार सुबह महानगर के करीबी स्थित गांव अक्का भीकनपुर गांव में जर्जर मकान अचानक ढह गया।पुलिस व ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। गंभीर हालत में महिला को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां उसने इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुरुवार की सुबह महिला की मौत से गांव में अफरातफरी मच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।एहतियात के चलते घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है।
अक्का भीकनपुर निवासी कासिम गांव में सीमेंट-खाद की दुकान है। परिवार में पत्नी उलेबा व तीन बेटे व एक बेटी हैं।घटना के समय कासिम दुकान पर गया था। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जबकि महिला घर में काम कर रही थीं।इस दौरान नदी का पानी आने के बाद कमजोर दीवार जर्जर हो गई।अचानक मकान का लिंटर तेजी से ढह गया। महिला इसी मलबे में दब गई।तेज धमाके की आवाज सुन कर गांव वाले मौके पर पहुंच गए।और पुलिस को सूचना दी।

भोजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार के अलावा एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह,सीओ आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाया और दबी महिला को निकाला गया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। पर उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे से परिवार में कोहराम मचा रहा।
