बीएसएलएन ने लांच किया सस्ता 259 रुपये का प्लान
अब ग्रामीणों को भी शहर जैसी डिजिटल सेवा
गांवों को मुहैया होगी रिंग टोपोलॉजी से निर्बाध इंटरनेट सेवा
राजेश भाटिया,हिन्दी लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। बीएसएनएल के नए लांच हुए भारत नेट नेटवर्क से ग्रामीण क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।इससे अब सुदूर गांवों तक डिजिटल कनेक्टहविटी को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने भारत नेट यूटिलाइजेशन योजना के तहत भारत नेट नेटवर्क की नई पहल की है।

बीएसएलएन के उप महाप्रबंधक भुवनेश कुमार शर्मा ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।बताया कि विभाग ने भारत नेट नेटवर्क प्लान लांच किया है।योजना से सुदूर गांवों तक डिजिटल सेवाएं मिलेगी। गांव के उपभोक्ताओं को अब महज 259 रुपये में बीएसएनएल कनेक्शन देगा। इसके तहत फ्री इंस्टॉलेशन होगा।साथ ही मॉडम के अलावा 25 एमबीपीएस तक इन्टरनेट स्पीड, अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।उपभोक्ता वेव्वस ओटीटी की सुविधा मिलेगी।ग्राम पंचायतों तक को डिजिटल सेवाएं देने के उद्देश्य से बीएसएनएल ने 259 रुपये का ग्रामीण क्षेत्र के लिए भारत नेट नेटवर्क के जरिए उपभोक्ताओं को हर महीने ब्रांडबैंड सेवा मिलेगी। साथ में 700 जीबी तक डाटा मिलेगा।विभाग का दावा है कि प्रतिद्धन्द्धी संचार कंपनियों के मुकाबले बीएसएनएल किफायती व अधिक डिजिटल सेवाएं देने वाला प्लान है।

डीजीएम ने बताया कि विभाग गांवों में डिजिटल सेवा के विस्ताार के लिए युवाओं को रोजगार का अवसर भी लाया है।इसके तहत भारत नेट उद्यमी योजना में 2 से 2.5 लाख रुपए का निवेश कर युवक स्वरोजगार के तहत बीएसएनएल सेवा से अपना व्यवसाय की शुरुआत कर सकेंगे।
प्लान में बचत भी होगी
उपभोक्ताओं को रियायती दर पर छह माह व सालाना का विकल्प भी सुझाया है।छह महीने का शुल्क 1554 रुपए है पर ग्रामीण उपभोक्ताओं को यह प्लांन 1449 में मिलेगा। इसी तरह सालाना योजना में प्ला न 2849 रुपये पर मिलेगा।
ग्रामीण क्षेत्र में स्व रोजगार के भी अवसर
मुरादाबाद परिक्षेत्र में- मुरादाबाद, अमरोहा एवं संभल में 1463 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने, मोबाइल व ब्रॉडबैंड रिचार्ज करने व अन्य योजनाओं से उद्यमी भारत नेट योजना शुरु की है।इसके तहत हर ब्रॉडबैंड कनेक्शन में योजना में 50% तक का कमीशन मिल सकेगा।
इस दौरान अभय त्याागी, एजीएम कमलेश कुमार, राकेश चन्द्रय, एसडीई संदीप शेखर, जेटीओ ललित मोहन व विपिन कुमार, हितेन्द्र कुमार आदि रहे।
