कांठ रोड पर रेड सफायर बैंक्वेट हॉल में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम में शंकराचार्य महाराज ने संबोधित भी किया
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। गुरुवार को मुरादाबाद आए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के स्वागत में तमाम लोग जुटे।इस दौरान विभिन्न संगठनों ने शंकराचार्य स्वामी का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान उनपर पुष्पवर्षा,माल्यार्पण किया गया।इस मौके पर समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अलावा राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

गुरुवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे तो बड़ी संख्या में तमाम लोग शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन पर पहुंचें और भव्य स्वागत किया।कांठ रोड पर हुए स्वागत समारोह में जगद्गुरु शंकराचार्य ने अपने प्रवचन में गौ संरक्षण, सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति व सामाजिक समरसता पर विस्तार से विचार प्रकट किए। स्वामी महाराज ने कहा कि उन्होंने पूरे समाज से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और गौसेवा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शिवसेना ने जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज का उत्साह से स्वागत किया।इस दौरान पार्टी के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा,युवा अध्यक्ष मुदित उपाध्याय,सचिव शिब्बू पांडे, जिला सचिव राजीव राठौर, अरुण ठाकुर,आकाश,जीतू प्रजापति, तेजपाल,विशाल सैनी सहित बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहना कर अभिनंदन किया।

हवागत कार्यक्रम में घोसी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष फिरासत हुसैन गामा के नेतृत्व में भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज को ज्ञापन सौंपा। महासभा ने दिए ज्ञापन में केंद्र सरकार से मीट निर्यात पर रोक लगाने,गौ-संरक्षण को बढ़ावा और गाय को राष्ट्रीय अथवा राज्य पशु माता घोषित करने की मांग की गई। महासभा के अध्यक्ष फिरासत हुसैन गामा का कहना था कि मीट निर्यात पर नियंत्रण से न केवल दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा। बल्कि गौवंश संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

इस दौरान कार्यक्रम में अन्य सामाजिक,धार्मिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जगद्गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद भी लिया।
