अगस्त क्रांति की 84 वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
गांधी पार्क में शहीद स्मारक मोमबत्ती जलाई, शहीदों को किया याद
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। शहर में गांधी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दीं।इस मौके पर कांग्रेस जनों ने शहीदों का नमन भी किया।
रविवार को 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ थी। इसी दिन से आजादी की लड़ाई को अंतिम रूप देते हुए 15 अगस्त 1947 को देश को गोरों से आजाद करा लिया गया था। इसी लड़ाई को अगस्त क्रांति के रूप में जाना जाता है।

जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने इस मौके पर भी शहीद स्मारक पर ताला लगे होने को लेकर भी निगम प्रशासन को आड़े हाथ लिया। हैरानी जताई कि निगम प्रशासन ही नही उनके अलावा किसी अन्य राजनीतिक दल ने आज के ऐतिहासिक दिन का महत्व नहीं समझा।
इस दौरान प्रवक्ता सुधीर पाठक के अलावा अजय गोपाल रस्तोगी, अनिल कुमार शर्मा काले,राजेन्द्र वाल्मीकि,मो अब्बास एडवोकेट,आफताब प्रधान, मुनीर तुर्की, मुख्तार अंसारी, मो शकील, कृपाल सिंह,अंजार हुसैन एडवोकेट, विवेक अग्रवाल एडवोकेट समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
