राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे का जताया विरोध,मुकदमे को फर्जी ठहराया
कोतवाली के सीओ को सौंपा ज्ञापन, दर्ज एफआईआर रद्द की मांग
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध जताया। कांग्रेसियों ने रिपोर्ट को फर्जी करार देते हुए शांति मार्च निकाला। इस मौके पर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सीओ सदर कुलदीप गुप्ता को ज्ञापन देते हुए दर्ज एफआईआर निरस्त किए जाने की मांग कांग्रेस नेताओं ने की।
सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का मैसेज मिलते ही आनन फानन में कांग्रेसी जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर की अगुवाई में टाउन हॉल चौराहे पर जमा होने लगे।जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि सरकार दलित विरोधी रवैए का प्रदर्शन कर रही हैं।कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार हल्द्वानी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल के भाजपा समर्थक संगठनों द्वारा किये गये शुद्धिकरण मामले में एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग कर रहे हैं पर उत्तराखंड सरकार कोई कार्यवाही नही कर रही।
कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की सहमति के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बिना देरी मुकदमा दर्ज कर लिया। गुंबर ने चेताया कि यदि शीघ्र ही फर्जी मुकदमा निरस्त नही किया तो कांग्रेसी सड़क से संसद तक आंदोलन करने से नही चूकेंगे। सीओ सदर कुलदीप गुप्ता को कांग्रेसियों ने ज्ञापन दिया।
इस दौरान प्रवक्ता सुधीर पाठक,मो अब्बास एडवोकेट,नजाकत अंसारी,वसीम अहमद,सादिक सिद्दीकी,विवेक अग्रवाल,अनवार अली,अज़ीम क़ुरैशी,दानिश, नाज़िम गांधी,शादान,ज़हांगीर क़ुरैशी, विजयराज सैनी,अली हसनैन रिजवी, सुहैल परवेज,अनुराग शर्मा, अफसर अली समेत तमाम कांग्रेसी रहे।
