सोमवार को कटघर क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास की घटना
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। राणा शुगर मिल के केन मैनेजर जगतपाल सिंह की अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मैनेजर ने दम तोड़ दिया।केन मैनेजर किसानों से वार्ता कर वापस लौट रहे थे।पुलिस घटना स्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
बरेली जिले में थाना मीरगंज के गांव खबरिया आजमपुर निवासी जगतपाल सिंह भोजपुर क्षेत्र के बेलवाड़ा चीनी मिल में केन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिवार के साथ चीनी मिल में बने आवासों में ही रह रहे थे।
सोमवार को वह कटघर क्षेत्र के एक गांव में किसानों से वार्ता करने के लिए आए। वार्ता के बाद वह बाइक से वापस चीनी मिल लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जैसे ही वह कटघर क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उन्हेें डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई महावीर सिंह का कहना है कि परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे ऋतिक व अभय है। कटघर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अज्ञात वाहन को तलाश रही है।
